फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Major Action in Sawai Madhopur ACB Bribery Case, District Transport Officer Arrested

Jaipur News: सवाई माधोपुर एसीबी रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई, जिला परिवहन अधिकारी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sun, 25 May 2025 01:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 May 2025 01:06 PM IST
सार

बीती 19 मई को सवाई माधोपुर एसीबी प्रभारी एएसपी सुरेंद्र शर्मा और दो अन्य दलालों की गिरफ्तारी के बाद जयपुर एसीबी ने जिला परिवहन अधिकारी सवाई माधोपुर के पुन्याराम मीणा को जांच-पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Major Action in Sawai Madhopur ACB Bribery Case, District Transport Officer Arrested
एसीबी की गिरफ्त में जिला परिवहन अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर ने सवाई माधोपुर रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन अधिकारी पुन्याराम मीणा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 19 मई को इस प्रकरण में सवाई माधोपुर एसीबी के तत्कालीन प्रभारी एएसपी सुरेन्द्र कुमार शर्मा और दो दलालों की गिरफ्तारी के बाद की गई है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: 70 लाख की अंग्रेजी शराब के 445 कार्टन जब्त कर एक को गिरफ्तार किया; गांजा तस्करी में 2 और धरे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एसीबी के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुन्याराम मीणा को जयपुर के सीबीआई फाटक, जगतपुरा से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और एसीबी पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed