फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Guidelines issued for Panchayat and Municipal Corporation elections, Govt and Commission face off

Rajasthan News: पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी, सरकार और आयोग आमने-सामने

Fri, 22 Aug 2025 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Aug 2025 08:04 PM IST
सार

Jaipur News: राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव करवाए जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से राज्य निर्वाचन आयुक्त व राज्यसरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Guidelines issued for Panchayat and Municipal Corporation elections, Govt and Commission face off
पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार को गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत सभी जिलों के कलेक्टरों को मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार इन चुनावों को दिसंबर तक टालना चाहती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना, तस्वीरें
विज्ञापन

 
निर्वाचन आयोग का आदेश: वोटर लिस्ट तैयार करने पर जोर
जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी जिलों में मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन 20 सितंबर को होगा। 29 और 30 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाता अपने दावे और आपत्तियां पांच अक्तूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे। इन दावों का निस्तारण 12 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके बाद 24 अक्तूबर तक पूरक सूची तैयार होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार और आयोग के बीच टकराव की स्थिति
पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर पिछले कुछ समय से राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग आमने-सामने हैं। सरकार की ओर से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पहले ही बयान दिया था कि वन नेशन, वन इलेक्शन की अवधारणा के तहत सरकार दिसंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ करवाना चाहती है।


यह भी पढ़ें- जोधपुर में ED का छापा: गोवा के कैसीनो कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई; बेटी की शाही शादी से चर्चा में आए थे
 
वहीं, निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि वह नियमानुसार समय पर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। आयोग ने सरकार के प्रस्ताव का इंतजार किए बिना गाइडलाइन जारी कर दी।
 
अगला कदम: कब होंगे चुनाव?
गाइडलाइन जारी होने के बाद अब नजर इस बात पर टिकी है कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव नियत समय पर होंगे या सरकार के प्रस्ताव के अनुसार दिसंबर तक टाल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed