राजस्थान के कोटा और सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश से बाढ़ आ गई है। कोटा में बचाव के लिए सेना को बुला लिया गया है। उधुर, सवाई माधोपुर में लोगों को बचाने के लिए गई एक नाव पानी में पलट गई। हादसे में नाव में सवार 10 लोग डूब गए, इनमें सात लोग लापता हैं। सवाई माधोपुर में रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गई। जिससे पांच ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
Rajasthan Weather: सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:15 PM IST
सार
राजस्थान में भारी बारिश से कोटा और सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव पलटने से 10 लोग डूब गए, 7 लापता हैं। कोटा में सेना तैनात कर दी गई है, कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन