{"_id":"677cd96e06042fbd0b0779b8","slug":"jaipur-news-driver-s-madness-created-panic-threw-the-young-man-on-ca-bonnet-and-drove-at-a-speed-of-100-km-h-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : ड्राइवर की सनक ने मचाई दहशत, युवक को गाड़ी के बोनट पर पटककर 100 की स्पीड में दौड़ाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : ड्राइवर की सनक ने मचाई दहशत, युवक को गाड़ी के बोनट पर पटककर 100 की स्पीड में दौड़ाई कार
Tue, 07 Jan 2025 06:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:34 PM IST
सार
गाड़ी के बोनट पर युवक को पटककर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चार किमी तक गाड़ी चलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जयपुर के वीआईपी इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार की बोनट पर युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के वीआईपी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी ड्राइवर ने अपनी अर्टिगा गाड़ी के बोनट पर एक युवक को पटककर करीब 4 किलोमीटर तक 100 किमी/घंटे की रफ्तार से उसे घुमाया। युवक जान बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन सड़क पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने देखते रहे।
विज्ञापन
घटना के दौरान युवक ने अपनी सूझबूझ और दिलेरी का परिचय देते हुए बोनट पर बैठकर चलती गाड़ी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गाड़ी को रोकने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर गाड़ी को कमिश्नर गेस्ट हाउस तक ले जाकर युवक को वहां पटका। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
अब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी त्वरित कार्रवाई कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सनकी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन