{"_id":"669e5f284dbd4a71b205f297","slug":"jaipur-news-congress-mla-demands-to-make-ercp-mou-public-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: वसुंधरा को नीचा दिखाने के लिए BJP ने ERCP का नाम बदला; कांग्रेस विधायक ने क्यों लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: वसुंधरा को नीचा दिखाने के लिए BJP ने ERCP का नाम बदला; कांग्रेस विधायक ने क्यों लगाए ये आरोप
Mon, 22 Jul 2024 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:01 PM IST
सार
विधानसभा में जल संसाधन तथा वन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस करते कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ERCP को फुटबाल बना दिया। MoU को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रामकेश मीना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को जल संसाधन और वन की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने वसुंधरा राजे को नीचा दिखाने के लिए ही ERCP का नाम बदला।
विज्ञापन
कांग्रेस से लेकर निर्दलीय विधायक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि भजनलाल सरकार ने ERCP का जो एमओयू किया है उसे सार्वजनिक किया जाए। सोमवार को विधानसभा में जल संसाधन तथा वन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस करते कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ERCP को फुटबाल बना दिया और वसुंधरा राजे को नीचा दिखाने के लिए इसका नाम बदला गया।
विज्ञापन
भाजपा पर तंज, बोले MoU दिखाने में कैसी शर्म
उन्होंने कहा कि जब बार-बार मांग की जा रही है तो इसके एमओयू को क्यों नहीं सदन के पटल पर रख रहे हो। आप जनता को बताइए किन शर्तों पर मध्य प्रदेश से समझौता किया है, आपको बताने में क्या शर्म है? रामकेश ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार ने ERCP के मामले में राजस्थान के हितों की रक्षा नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार अंदरूनी राजनीति में फंसकर पूर्व राजस्थान के किसानों के साथ ज्यादती कर रही है, यह निंदनीय है। इसका पुराना नाम ही रख देते लेकिन दिल्ली से जयपुर तक पूरा गुट सक्रिय हो गया। गजेंद्र शेखावत से लेकर यहां भाजपा के लोग एकजुट होकर वसुंधरा राजे को नीचा दिखाने के लिए ईआरसीपी का नाम हटाएंगे। ईआरसीपी का नाम हटा दीजिए और कोई नाम रख दीजिए, लेकिन राजस्थान के हितों के साथ और किसानों के साथ धोखा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन