फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM gives message of youth empowerment in 'Namo Yuva Run'

Jaipur News: 'नमो युवा रन' में नशा मुक्त भारत का संकल्प, सीएम बोले- युवा एक कदम बढ़ाएं, राजस्थान सौ कदम चलेगा

Sun, 21 Sep 2025 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Sep 2025 10:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 75 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति दी है और जल्द ही 25 हजार और नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही, राइजिंग राजस्थान समिट के माध्यम से नए उद्योग स्थापित होंगे, जिनसे निजी क्षेत्र में हजारों रोजगार अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
Jaipur News: CM gives message of youth empowerment in 'Namo Yuva Run'
’नमो युवा रन’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने रविवार को अमर जवान ज्योति पर ’नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत के लिए’ मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया और युवाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और राज्य की ताकत हैं। यदि युवा एक कदम आगे बढ़ेंगे तो राजस्थान सौ कदम तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से नशे को पूरी तरह छोड़कर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील की। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कल्याण और विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 75 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति दी जा चुकी है। साथ ही आगामी दिनों में और 25 हजार नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हुए समझौतों के आधार पर स्थापित होने वाले उद्योगों से निजी क्षेत्र में हजारों नए रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और लगन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत और भारत के युवाओं की ही होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राज्य सरकार ’सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। इसके तहत ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक राहत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान के दक्षिणी जिलों में सक्रिय मानसून, चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी में 74MM बारिश

इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक जितेंद्र गोठवाल और गोपाल शर्मा, जयपुर ग्रेटर उप महापौर पुनीत कर्णावत, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चैची, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, भूपेंद्र सैनी और आरसीए एडहॉक समिति संयोजक डीडी कुमावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते युवाओं ने नशा मुक्त भारत और स्वस्थ जीवन के संकल्प को मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed