फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Beneficiary farmer worker conference organized in Jaipur

Jaipur News: महिला, किसान, युवा और गरीब के लिए काम कर रही सरकार, किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पदाधिकारी

Sun, 17 Mar 2024 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Mar 2024 07:15 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा किसान मोर्चा 31 मार्च 2024 तक लोकसभा स्तर पर 'लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन' का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
Jaipur News: Beneficiary farmer worker conference organized in Jaipur
लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के लोकसभा स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम 'लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन' को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान किसान आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष सी.आर. चैधरी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित और डॉ. बलराम दून, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने संबोधित किया।

विज्ञापन

   
नव-नियुक्त किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चैधरी ने कहा कि ईआरसीपी से 21 जिलों को सिंचाई एवं पेयजल हेतु किसानों को पानी मिलेगा, जिससे 2.80 लाख हैक्टेयर सिंचाई लाभ हेतु 40 प्रतिशत आबादी को इसका लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 06 हजार रुपये से बढ़ाकर 08 हजार रुपये किया गया, जिससे किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 को मद्देनजर रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 31 मार्च 2024 तक लोकसभा स्तर पर 'लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के चलाए जा रहे कार्यक्रम 'लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन' को प्रत्येक लोकसभा स्तर पर प्रभावी रूप से किया जाएगा। इसमें मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी मजबूती के साथ लगकर 'लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन' कार्यक्रम को सफल बनाएंगे और राजस्थान से 25 के 25 लोकसभा सीट जीताकर पुनः मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित 'लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन' कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के किसानों तक डबल इंजन सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियां बताई हैं, जिसमें महिला, किसान, युवा एवं गरीब जिसके उत्थान के लिए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed