फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Baghera seen in Ashiana Greenwood of Jagatpura, Forest Department team reached, no clue found

Jaipur News : जगतपुरा के आशियाना ग्रीनवुड में दिखा बघेरा, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 14 Nov 2024 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 09:05 AM IST
सार

जगतपुरा इलाके के आशियाना ग्रीनवुड अपार्टमेंट में आज सवेरे एक बघेरा देखा गया, जिसके बाद लोगों में खलबली मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन बघेरा कहीं दिखाई नहीं दिया। संभवत: वह वापस जंगल में चला गया होगा।

विज्ञापन
Jaipur News: Baghera seen in Ashiana Greenwood of Jagatpura, Forest Department team reached, no clue found
जगतपुरा के आशियाना ग्रीनवुड में दिखा बघेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में स्थित आशियाना ग्रीनवुड अपार्टमेंट में बघेरे के घुसने की घटना से स्थानीय निवासियों में भय और चिंता का माहौल है। यह घटना आज तड़के की है, जब कुछ निवासियों ने अपार्टमेंट परिसर में बघेरा देखा। इसे देखकर कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई और सभी तुरंत घरों के भीतर चले गए। इस अप्रत्याशित दृश्य को देखने के बाद लोगों ने तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बघेरे की खोजबीन शुरू की और बघेरे के संभावित छिपने के स्थानों पर जांच की, साथ ही कॉलोनी के आसपास बघेरे की मौजूदगी की पुष्टि करने की कोशिश की। हालांकि वन विभाग की टीम को काफी खोज के बावजूद बघेरा कहीं दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


वन विभाग के डीसीएफ जगदीश गुप्ता ने कहा कि बघेरे की तलाश की गई, लेकिन अभी तक कॉलोनी के आसपास उसके होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि शायद बघेरा पास के जंगलों से भटककर कॉलोनी क्षेत्र में आ गया हो, लेकिन बाद में वापस जंगल की ओर लौट गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल वन विभाग की टीम ने निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बघेरे पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed