फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Anti Gangster Task Force caught the criminal Bhavani Singh who was absconding for five years

Jaipur News: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई, पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी भवानी सिंह पकड़ा

Tue, 11 Jun 2024 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

बदमाश भवानी सिंह मीणा पर डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट और चोरी के 18 आपराधिक मामल दर्ज हैं। बदमाश पर स्क्रैप से भरे बोलेरो पिकअप की चोरी के मामले में भवानी सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Jaipur News: Anti Gangster Task Force caught the criminal Bhavani Singh who was absconding for five years
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश भवानी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने दौसा जिले के कलेक्ट्रेट सर्कल से 25 हजार के इनामी बदमाश भवानी सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। भवानी सिंह पिछले पांच सालों से उदई मोड़ थाने में दर्ज चोरी के मामले में वांछित था और अहमदाबाद भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


एडीजी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध, दिनेश एमएन ने बताया कि भवानी सिंह मीणा राज्य के सात जिलों और जयपुर के सात थानों में दर्ज 18 आपराधिक मामलों में शामिल हैं। इनमें डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं। जयपुर के सदर, लाल कोठी, आदर्श नगर, मानसरोवर, विश्वकर्मा, वैशाली नगर और चंदवाजी थानों में भी इसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


उदई मोड़ थाने में 2019 में दर्ज स्क्रैप से भरे बोलेरो पिकअप की चोरी के मामले में भवानी सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एडीजी एमएन ने बताया कि डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन और एएसपी एजीटीएफ विद्या प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम भरतपुर रेंज की ओर भेजी गई थी। एएसआई शैलेंद्र कुमार और कांस्टेबल बृजेश कुमार को सूचना मिली कि भवानी मीणा दौसा में है और अहमदाबाद भागने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एजीटीएफ टीम ने दौसा पहुंचकर भवानी सिंह को कलेक्ट्रेट सर्कल के पास घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भवानी सिंह मीणा बताया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए उदई मोड़ पुलिस को सौंप दिया गया है।


इस कार्रवाई में एएसआई शैलेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा, सोहन देव, कांस्टेबल अरुण कुमार और कुलदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed