फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: A massive fire broke out in STC Mall of New Aatish Market, 10 fires in 2 hours

Jaipur News: न्यू आतिश मार्केट के एसटीसी मॉल में भीषण आग, 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू

Sun, 23 Feb 2025 11:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:19 AM IST
सार

जयपुर में न्यू आतिश मार्केट में एसटीसी मॉल में आज सवेरे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Jaipur News: A massive fire broke out in STC Mall of New Aatish Market, 10 fires in 2 hours
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में आज सुबह 6 बजे एक कॉम्पलेक्स में आग लग गई। न्यू आतिश मार्केट स्थित इस कॉम्प्लेक्स में कई शोरूम और ऑफिस हैं। आगजनी के दौरान यहां पर कोई नहीं था। न्यू आतिश मार्केट में गार्ड का काम करने वाले सतीश ने धुआं उठता देखकर पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


फायर ऑफिसर देवांग यादव ने बताया- सनी कॉम्पलेस की पांचवीं मंजिल पर थर्मल इंसूलेंस का ऑफिस है। सुबह करीब 6 बजे बंद ऑफिस से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। भीषण आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। ऑफिस का लॉक तोड़कर आग बुझाना शुरू किया गया। हाइड्रोलिक सहित 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग से ऑफिस में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed