फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Like the Election Mood, Weather Too Keeps Changing; Rain Expected From September 11

चुनावी मिजाज की तरह राजस्थान में मौसम भी ले रहा बार-बार करवट, 11 से बारिश के आसार; 14 सितंबर तक रहेगा असर

Wed, 09 Sep 2026 06:46 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 09 Sep 2026 06:46 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून फिर करवट लेगा। 11 सितंबर से नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से बारिश की संभावना है। पूर्वी जिलों में 12-14 सितंबर तक मौसम बदल सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Like the Election Mood, Weather Too Keeps Changing; Rain Expected From September 11
जयपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मिजाज की तरह राजस्थान में मौसम भी बार-बार करवट ले रहा है। मानसून कमजोर पड़ने के बाद जहां अगले दो दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं, वहीं 11 सितंबर से मौसम फिर बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से 11 से 14 सितंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 सितंबर को राजस्थान में बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी। इस दौरान कई जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद 11 सितंबर से बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन

11 सितंबर से बदलेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर के आसपास नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में 11 से 13 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जयपुर के लिए मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 14 सितंबर को भी जयपुर में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना बनी हुई है। हालांकि अभी पूरे राजस्थान के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के 8 सितंबर के पूर्वानुमान में 14 सितंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

14 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम

यानी अगले कुछ दिन राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिखाई देगा। 9-10 सितंबर को गर्मी और उमस के बाद 11 सितंबर से बादल और बारिश दस्तक दे सकती है। 12 और 13 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बाद 14 सितंबर को भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर के पूर्वानुमान में 14 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

अभी गर्मी-उमस से राहत नहीं

बारिश की गतिविधियां कमजोर होने के कारण प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। श्रीगंगानगर में तापमान करीब 39 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं जयपुर में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर में 9 और 10 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 11 सितंबर से तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मानसून की विदाई में भी हो सकती है देरी

कमजोर मानसून के बीच अब प्रदेश में मानसून की विदाई की चर्चा भी शुरू हो गई है। हालांकि अगले कुछ दिनों में बनने वाला नया सिस्टम पूर्वी राजस्थान में बारिश कराता है तो मानसून की विदाई की प्रक्रिया आगे खिसक सकती है। फिलहाल मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं है। दो दिन गर्मी और उमस, फिर बारिश की संभावना और उसके बाद दोबारा मौसम में बदलाव- राजस्थान में मानसून का यह उतार-चढ़ाव सितंबर के दूसरे सप्ताह में भी जारी रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed