Jaipur News: राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सीएम ने दी मंजूरी
राजस्थान सरकार के इस फैसले से लगभग 8 लाख राज्य कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।
विस्तार
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार की ओर से एक खुशखबरी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी। अब राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा।
ये भी पढ़ें: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल, सिटी पैलेस में होंगे रस्म अदायगी के कार्यक्रम
यह कदम केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि के एक सप्ताह बाद उठाया गया है। इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसके अलावा, पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।
ये भी पढ़ें: करोड़ों के कीमती आभूषणों से सजी, कड़ी सुरक्षा के बीच निकलती है गणगौर की सवारी
कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2025 के वेतन के साथ मिलेगा, जो मई 2025 में देय होगा। जनवरी से मार्च 2025 तक के तीन महीने के बकाया को कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा किया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी।
नव वर्ष विक्रम संवत (2082) एवं नवीन वित्तीय वर्ष 2025-26 के विशेष उपलक्ष्य पर हमारी सरकार ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों/पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय के फलस्वरूप राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2025…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 1, 2025
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडया के जरिए कहा कि, 'नव वर्ष विक्रम संवत (2082) एवं नवीन वित्तीय वर्ष 2025-26 के विशेष उपलक्ष्य पर हमारी सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। हमारी सरकार राज्य के समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सतत सुधार हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.