फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: Strict action by police in Jaipur; Crackdown on criminals, stuntmen and drug dealers

Jaipur Crime: जयपुर में पुलिस का सख्त एक्शन; अपराधियों, स्टंटबाजों और नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

Sat, 15 Feb 2025 06:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 06:56 PM IST
सार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी, महिलाओं के साथ अपराध, स्टंटबाजी और अवैध नशे के कारोबार के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Jaipur Crime: Strict action by police in Jaipur; Crackdown on criminals, stuntmen and drug dealers
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कई बड़ी कार्रवाई की है। अवैध हथियारों की तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, स्टंटबाजी और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है। हाल ही में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


अवैध हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत करधनी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संजय नाथ निवासी हरमाड़ा के पास से एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय नाथ मूल रूप से असम का रहने वाला है और लंबे समय से हरमाड़ा इलाके में रह रहा था। आरोपी से यह भी पूछा जा रहा है कि उसने अवैध हथियार कहां से और किस मकसद से खरीदे थे। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल तक ब्लैकमेल कर किया देह शोषण

जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 2021 में जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी प्राइवेट तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपी ने चार साल तक ब्लैकमेल कर उसका देह शोषण किया और सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीरें वायरल कर दीं।

महिला ने इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है।

शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया दुष्कर्म

बनीपार्क थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ दुष्कर्म किया और उससे लाखों रुपए के जेवरात व नकदी ऐंठ ली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती 2011 में हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

धीरे-धीरे आरोपी ने महिला से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी हड़प लिए। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्टंटबाजों पर बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन जब्त

राजधानी जयपुर में स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कालवाड़ थाना पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने, काली फिल्म लगे शीशों की गाड़ियों के साथ ही तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले युवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि एमपीएस स्कूल, माचवा में 12वीं कक्षा की फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों ने सड़क पर वाहन रैली निकाली। इस दौरान कई वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे, स्टंट कर रहे थे और कार के दरवाजे से बाहर निकलकर उत्पात मचा रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 10 वाहनों को जब्त कर लिया और कई वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गेहूं-सरसों की आड़ में अफीम की खेती

जयपुर ग्रामीण जिले की आंधी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन नॉक आउट के तहत गेहूं और सरसों की फसल की आड़ में उगाए गए अफीम के 5000 पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में ठाकुर सिंह मीणा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए ऑपरेशन नॉक आउट चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आंधी पुलिस को सूचना मिली थी कि खेतों में गेहूं और सरसों की फसल के बीच अफीम की अवैध खेती की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और 5000 अफीम के पौधे जब्त कर लिए।

अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह अफीम कहां और किसे सप्लाई करता था। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed