{"_id":"665c5032fe9e6cd84a03a1a1","slug":"jaipur-cp-joshi-came-to-know-the-condition-of-former-mla-injured-in-the-accident-also-meet-with-om-mathur-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur : दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक के हाल जानने पहुंचे सीपी जोशी, वरिष्ठ नेता ओम माथुर की कुशलक्षेम पूछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur : दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक के हाल जानने पहुंचे सीपी जोशी, वरिष्ठ नेता ओम माथुर की कुशलक्षेम पूछी
Sun, 02 Jun 2024 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:28 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इससे पहले वे राज्यमंत्री संजय शर्मा एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव से मिलने गए और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओमप्रकाश माथुर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
इससे पूर्व वे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा से मिलने उनके सरकारी आवास पर गए। सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व विधायक रामहेत यादव से सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचकर मुलाकत की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां पर ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यालय में नियुक्त वाहन चालक के पिताजी से भी मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।
विज्ञापन