{"_id":"66cda7d67e3b0e189409e237","slug":"jaipur-congress-yuva-morcha-creates-ruckus-at-bjp-headquarters-black-marks-on-the-photo-of-state-in-charge-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: BJP मुख्यालय पर कांग्रेस युवा मोर्चा का हंगामा, प्रदेश प्रभारी के फोटो पर स्याही पोतकर जूतों तले रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: BJP मुख्यालय पर कांग्रेस युवा मोर्चा का हंगामा, प्रदेश प्रभारी के फोटो पर स्याही पोतकर जूतों तले रौंदा
Tue, 27 Aug 2024 03:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:48 PM IST
सार
आज दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर जमकर हंगामा देखने मिला। मुख्यालय के बाहर पहुंचे कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी के पोस्टर पर स्याही लगाते हुए फोटो को जूतों से रौंद दिया और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी के फोटो पर स्याही पोती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय के बाहर एकाएक पहुंचे कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के फोटो पर स्याही लगाकर उनके फोटो को जूतों से कुचल दिया। इसके बाद राधामोहन दास अग्रवाल मुर्दाबाद और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय के बाहर इस तरह का हंगामा करने वाले इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या हालांकि 8 से 10 ही थी लेकिन इन लोगों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सत्ताधारी पार्टी और उसके प्रदेश प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की और भाग गए। नारेबाजी और हंगामे की आवाज जब भाजपा मुख्यालय के अंदर पहुंची तो मुख्यालय में मौजूद युवा मोर्चा के पदाधिकारी हाथों में डंडे लेकर बाहर आए लेकिन तब तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां से निकल चुके थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, प्रदेश वाइस चेयरमैन उज्ज्वल शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ महासचिव करतार गुर्जर, प्रदेश वरिष्ठ रवि सिगदार, प्रदेश सचिव टीकम जाट, जिला उपाध्यक्ष शुभम मीणा, अनिल चौधरी और चंद्रकांत चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन