फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Congress will do silent satyagraha on July 12 in support of Rahul

Jaipur: राहुल के समर्थन में 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, गहलोत, मंत्री-विधायकों संग होंगे शामिल

Sun, 09 Jul 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

राहुल गांधी की निडर और समझौता विहीन राजनीति के समर्थन में उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 12 जुलाई 2023 को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय ‘‘मौन सत्याग्रह’’ आयोजित करेगी।

विज्ञापन
Jaipur: Congress will do silent satyagraha on July 12 in support of Rahul
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर कांग्रेस अब जनता के बीच जाकर सहानुभूति कार्ड खेलने जा रही है 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिन का मौन सत्याग्रह करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति अडानी के संबंधों और भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार की क्रोनी-कैपिटलिज्म की नीति को लेकर कई सवाल विभिन्न मंचों से पूछे गए थे। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि उससे बौखला कर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर द्वेषपूर्ण  कार्रवाई करते हुए संसद की सदस्यता रद्द करवा दी गई। राहुल गांधी की निडर और समझौता विहीन राजनीति के समर्थन में उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 12 जुलाई 2023 को सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक शहीद स्मारक, गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा, जयपुर पर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय ‘‘मौन सत्याग्रह’’ आयोजित करेगी।
विज्ञापन


रंधावा, डोटासरा, गहलोत, मंत्री -विधायक शामिल होंगे
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि  ‘‘मौन सत्याग्रह’’ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी,  प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed