फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: City ready to run for fitness, 16th AU Jaipur Marathon will start on February 2, with Om Mantra

Jaipur : फिटनेस के लिए दौड़ने को तैयार शहर, 16वीं एयू जयपुर मैराथन दो फरवरी को, ओम मंत्र के साथ होगी शुरुआत

Wed, 29 Jan 2025 05:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

दो फरवरी को 16वीं एयू जयपुर मैराथन का आयोजन किया जाना है। यह मैराथन अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर जवाहर सर्कल से वापस अल्बर्ट हॉल पर समाप्त होगी। इस बार के आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur: City ready to run for fitness, 16th AU Jaipur Marathon will start on February 2, with Om Mantra
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16वीं एयू जयपुर मैराथन 2 फरवरी को अल्बर्ट हॉल से शुरू होगी। यह आयोजन शहरवासियों के जोश और फिटनेस के प्रति उत्साह का उत्सव बन चुका है। इस बार मैराथन कई नए आकर्षणों के साथ आयोजित हो रही है, जिनमें दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास भी शामिल है। फुल मैराथन की शुरुआत तड़के 3 बजे से होगी। हॉफ मैराथन सुबह 5 बजे, 10 किमी दौड़ 6:45 बजे, और 5 किमी टाइम रन 7:10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


31 जनवरी और 1 फरवरी को बिब एक्सपो

मैराथन से पहले 31 जनवरी और 1 फरवरी को बिब एक्सपो आयोजित किया जाएगा। धावक यहां से अपना बिब और रनिंग किट प्राप्त कर सकेंगे। बिब एक्सपो के दौरान जयपुर रनर्स पुरस्कार, सेलिब्रेशन परेड और एम्बेसडर्स मीट जैसी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

इस बार मैराथन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। पहला रिकॉर्ड 10 हजार महिलाओं द्वारा पीला दुपट्टा पहनकर दौड़ने का है। वहीं दूसरा रिकॉर्ड 14 हजार से अधिक धावकों द्वारा ओम मंत्र चैंटिंग के साथ ओम टीशर्ट पहनकर दौड़ने का होगा। मैराथन के दौरान 28 हाइड्रेशन पॉइंट, 27 चियरिंग जोन और 12 मेडिकल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जीवन रेखा अस्पताल की तीन एंबुलेंस और दो बाइक पर मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। दो हजार से अधिक वॉलंटियर्स व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट मैप

मैराथन का रूट अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर त्रिमूर्ति सर्कल, बिड़ला मंदिर, मालवीय नगर पुलिया, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जवाहर सर्कल होते हुए अल्बर्ट हॉल पर समाप्त होगा। 42 किमी दौड़ के लिए धावक इस रूट के दो राउंड लगाएंगे।


आयोजन समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह मैराथन केवल दौड़ नहीं बल्कि जयपुरवासियों के जोश और एकता का प्रतीक है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीईओ संजय अग्रवाल ने इसे सामुदायिक और सांस्कृतिक उत्सव बताया। उन्होंने जयपुरवासियों से इस आयोजन का हिस्सा बनकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed