Jaipur News: एसआई भर्ती घोटाले को लेकर कब रुकेगा धरना? आरएलपी सुप्रीमो बेनीवाल ने खोला मोर्चा; किया बड़ा दावा
एसआई भर्ती घोटाले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। बेनीवाल ने कहा कि एसआई भर्ती घोटाले में कई बड़े नाम गिरफ्तार हो चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि भर्ती रद्द करना बेहद जरूरी है। अगर भ्रष्ट तंत्र से भर्ती हुई पुलिस जनता के साथ न्याय कैसे करेगी?
विस्तार
छात्र संघ चुनाव को बताया जरूरी
बेनीवाल ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चुनाव नहीं कराए और अब भाजपा भी उसी राह पर है। छात्र संघ से निकले नेता ही भविष्य में जनता की आवाज मजबूती से उठाते हैं।
सांसद ने बताया कि आरएलपी लगातार जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। झालावाड़ स्कूल त्रासदी से लेकर RPSC पुनर्गठन और भर्ती रद्दीकरण तक उन्होंने सदन और सड़क दोनों पर आवाज उठाई।
पंचायती राज चुनाव पर दावा
बेनीवाल ने कहा कि हाल ही में बावड़ी पंचायत समिति के उपचुनाव में RLP ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को पीछे छोड़ तीसरे और चौथे स्थान पर धकेल दिया। यह संकेत है कि आगामी पंचायती राज चुनाव में दोनों दलों को जनता करारा जवाब देगी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: मानसून सत्र से पहले सीएम का संवाद कार्यक्रम, सांसद और विधायकों से लेंगे कामों का फीडबैक
ज्ञापन और जनता की समस्याएं
ट्रक यूनियन व क्रेशर एसोसिएशन ने भारी-भरकम पेनल्टी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। सांसद ने इस पर परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की। मंडी व्यापारियों ने मंडी यूजर टैक्स खत्म करने की मांग की। लालास गांव विवाहिता संगीता की संदिग्ध मौत के मामले में सांसद ने पुलिस अधिकारियों से बात कर हत्या की आशंका जताई और नार्को टेस्ट की मांग की।

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ
ये भी पढ़ें- Jalore News: जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी, जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों में अवकाश घोषित