फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gold worth 70 lakhs seized from private parts of young men at Jaipur airport

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर 70 लाख का सोना जब्त, रियाद से लेकर आया युवक, एक्स-रे में प्राइवेट पार्ट में दिखा

Thu, 27 Mar 2025 09:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 09:02 PM IST
सार

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने 70 लाख के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राइवेट पार्ट में 772 ग्राम गोल्ड पेस्ट छिपाकर रियाद से जयपुर आया था। उससे पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड को भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Gold worth 70 lakhs seized from private parts of young men at Jaipur airport
जयपुर एयरपोर्ट पर सोने के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने गुरुवार को एक यात्री के प्राइवेट पार्ट से 70 लाख का 772 ग्राम गोल्ड पेस्ट बरामद किया। इस तस्करी के मास्टरमाइंड अजय फगोड़िया को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, डीआरआई को पहले से इनपुट मिला था कि एयर अरेबिया की फ्लाइट से आ रहा एक यात्री सोने की तस्करी कर सकता है। जैसे ही यह फ्लाइट सऊदी अरब की राजधानी रियाद से जयपुर पहुंची, एजेंसी की टीम सतर्क हो गई। डीबोर्डिंग शुरू होते ही अधिकारियों ने संदिग्ध यात्री की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक कराया गया एक्स-रे
शक के आधार पर यात्री को रोका गया और कस्टम जांच कराई गई, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। इसके बाद कोर्ट से अनुमति लेकर यात्री का एक्स-रे कराया गया, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट में छिपा सोने का पेस्ट दिखाई दिया। इसके बाद 

आरोपी यात्री से पूछताछ की गई तो उसने तस्करी के मास्टरमाइंड अजय फगोड़िया का नाम उजागर किया। डीआरआई की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजय को भी गिरफ्तार कर लिया। अजय राजस्थान के सीकर और नागौर जिले के युवाओं को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर तस्करी करवाता था। वह प्रति फेरे पर उन्हें 10 से 20 हजार रुपये देता था।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है

डीआरआई की कार्रवाई से बड़ा खुलासा संभव
डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि अजय फगोड़िया लंबे समय से सोने की तस्करी में सक्रिय था। इसे लेकर वह खुफिया एजेंसियों की रडार पर था। अब एजेंसी उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed