फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangster Kuldeep Jaghina Murder Rathore raised questions on government asked who is responsible for murder

Gangster Kuldeep Jaghina Murder: BJP प्रवक्ता राठौर ने सरकार पर उठाए सवाल, पूछा कौन है हत्या का जिम्मेदार

Wed, 12 Jul 2023 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 06:10 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जघीना को जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट लेकर आ रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने टोल प्लाजा के पास पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्ची झोंककर उसकी हत्या कर दी। इस मामले पर बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गहलोत सरकार पर जुबानी हमला किया है।

विज्ञापन
Gangster Kuldeep Jaghina Murder Rathore raised questions on government asked who is responsible for murder
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या के मामले में बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान सरकार के गृहमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या राज छुपाने के लिए आरोपियों को मरवाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा, बीजेपी नेता के हत्यारे की हत्या के पीछे किसका हाथ है। आखिर किसको बचाना चाहते हैं राजस्थान के गृहमंत्री अशोक गहलोत। आज कोर्ट में क्या बताने वाला था आरोपी? राठौर ने सरकार को घेरते हुए कहा, क्या है वो सच्चाई, जिसको गैंगस्टर आज कोर्ट में बताने वाला था। किसके कहने पर बीजेपी के भरतपुर नेता की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर बोले कि आज कोर्ट में बड़े रहस्य खुलने वाले थे। उसके पहले ही राजस्थान के गृहमंत्री ने अपनी पुलिस को क्या हिदायत दी कि वो इतने शातिर अपराधी को एक साधारण बस में बैठाकर ले जा रहे थे। पूरी बस में किसी को कुछ नहीं हुआ, परंतु इस अपराधी को पुलिस के सामने गोलियों से भूनकर चले गए। पुलिस इतनी कमजोर है कि सिर्फ मिर्च से ही काबू में आ गई। राजस्थान की सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed