{"_id":"6abb80c2ed7a2758070d9fc2","slug":"four-arrested-after-obscene-remarks-against-israeli-tourist-at-kishangarh-dumping-yard-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4777552-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़: डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला से अभद्रता, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनगढ़: डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला से अभद्रता, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
Tue, 29 Sep 2026 05:06 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:06 PM IST
सार
अजमेर के प्रसिद्ध किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्रता और अश्लील टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के प्रसिद्ध किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्रता और अश्लील टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो ने खोली अभद्रता की पोल
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घटना में शामिल युवकों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया।
विशेष टीम ने शुरू की आरोपियों की तलाश
अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल और किशनगढ़ वृत्ताधिकारी धर्मराज चौधरी के पर्यवेक्षण में की गई। गांधीनगर थानाधिकारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जांच को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
चार युवकों को दबिश देकर किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर किशनगढ़ निवासी मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो बनाने और प्रसारित करने की भी जांच
पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान वहां और कौन-कौन लोग मौजूद थे तथा वीडियो किस परिस्थिति में बनाया और प्रसारित किया गया।
पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विदेशी पर्यटकों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता को गंभीरता से लिया जाएगा। पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद मामले ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और उनके साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार न करें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें।