फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Foundation Day program of Gujarat-Maharashtra celebrated at Raj Bhavan in Rajasthan Miss India also met

Jaipur: राजस्थान के राजभवन में गुजरात-महाराष्ट्र का स्थापना दिवस कार्यक्रम, मिस इंडिया ने भी की मुलाकात

Mon, 01 May 2023 04:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 04:27 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्थापना दिवस समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। दोनों राज्यों का गौरवमयी इतिहास है और इनकी समृद्ध संस्कृति और जीवन्त परंपराएं हमारे राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात कर्मठ लोगों की भूमि है।

विज्ञापन
Foundation Day program of Gujarat-Maharashtra celebrated at Raj Bhavan in Rajasthan Miss India also met
राज्यपाल के साथ मिस इंडिया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के जयपुर स्थित राजभवन में गुजरात और राजस्थान का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारत विविधता में एकता की भूमि है और भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के बाद भी हम सभी मन से एक हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करते हुए सभी देशवासियों को समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। 

विज्ञापन

दोनों राज्यों की तारीफ
राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्थापना दिवस समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। दोनों राज्यों का गौरवमयी इतिहास है और इनकी समृद्ध संस्कृति और जीवन्त परंपराएं हमारे राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात कर्मठ लोगों की भूमि है। इसी प्रकार, महाराष्ट्र अध्यात्म, दर्शन और संत परंपरा का प्रमुख राज्य है। आजादी आंदोलन में भी इन राज्यों के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों राज्य उद्यमिता और अर्थव्यवस्था में भी अग्रणी रहकर योगदान कर रहे हैं। राज्यपाल मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र और गुजराती मूल के लोगों से परिचय प्राप्त कर उनसे संवाद किया। राज्यपाल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

मिस इंडिया ने भी की मुलाकात
राज्यपाल मिश्र से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता ने भी शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल मिश्र ने उन्हें मिस इंडिया चुने जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने राज्यपाल से अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए। राजस्थान के कोटा की 19 साल की नंदिनी गुप्ता को हाल ही में इम्फाल, मणिपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले इवेंट में मिस इंडिया 2023 का क्राउन पहनाया गया है। इस वर्ल्ड क्लास सौंदर्य प्रतियोगिता के 59वें संस्करण में विजयी होने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुटी हैं। नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2023 और फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed