फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former minister Pratap Singh Khachariyawas took a jibe at BJP

Jaipur: खाचरियावास ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- ‘हम सब राम के भक्त हैं, लेकिन इन्होंने राम पर कब्जा कर लिया’

Sun, 21 Jan 2024 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 05:56 PM IST
सार

Ram Mandir: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मैं भी राम का वंशज हूं। हम भी 22 जनवरी को अयोध्या जाना चाहते हैं, लेकिन वहां 22 जनवरी तक भाजपा का कब्जा है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने तंज कसते हुए कहा कि मूर्ति से लेकर सब का फैसला भाजपा ही कर रही है। 

विज्ञापन
Former minister Pratap Singh Khachariyawas took a jibe at BJP
प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राम मंदिर और रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि हम सब राम के भक्त है, परंतु भाजपा ने राम पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव में राम का सहारा लेते हुए यहां तक आये हैं।

विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि भाजपा कहती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, भाजपा के लोगों को पाप लगेगा कि वोट की राजनीति के लिए राम के नाम का उपयोग कर रहे है। यह कहते है कि यह राम को लाये हैं, परंतु राम पूरे जगत में समाए हुए है, हम तो खुद ही राम के वंशज है, पर राम के नाम पर राजनीति नहीं करते है।
विज्ञापन


भाजपा को शास्त्र का ज्ञान नहीं
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा को ना तो शास्त्र का ज्ञान है और ना ही किसी और का, ये किसी की नहीं सुनते हैं। खाचरियावास ने कहा कि राम जी गोरे रंग के थे, परंतु इनको साउथ में अपना काम बनाना है तो इन्होंने राम की मूर्ति को भी साउथ से ही चुना है। इनका कब्जा है मंदिर और उससे जुड़ी सभी संस्थानों पर जो यह चाहते है वो हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राम मंदिर का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया
प्रताप सिंह ने आगे कहा कि देश के शंकराचार्य बोल रहे है कि मंदिर पूरा नहीं हुआ, मंदिर पूरा करके प्राण प्रतिष्ठा कर ले, परंतु इनको तो चुनाव और वोटों की इतनी जल्दी है कि यह जो बोले वो ही सही है। वहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया, पैसे आम आदमी ने एकत्रित्र करके दिये, इनके ही सूत्र बताते है 3200 करोड़ एकत्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed