फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Family's protest ends in Jodhpur Dr. Rakesh Bishnoi suicide case

Dr. Bishnoi Suicide Case: बारिश में भी डटे रहे परिजन-बेनीवाल, मांगों पर बनी सहमति, परिजनों ने समाप्त किया धरना

Fri, 20 Jun 2025 10:27 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

सांसद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ चार घंटे तक तेज बारिश में परिजनों के साथ धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा, 'मुझे मालूम है कि इस असंवेदनशील सरकार को झुकाने के लिए आप सबकी बाजुएं फड़क रही हैं, लेकिन हमें कानून-व्यवस्था का भी ध्यान रखना है। यदि सरकार संतोषजनक समाधान नहीं देती है, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Family's protest ends in Jodhpur Dr. Rakesh Bishnoi suicide case
धरने पर बैठे सांसद हुनमान बेनीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर छह दिनों से धरने पर बैठे डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजनों और समाजजनों का धरना आखिरकार सातवें दिन सरकार से सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। लगातार बारिश के बाद भी परिजन धरने पर डटे रहे। गुरुवार को सांसद हनुमान बेनीवाल धरनास्थल पर पहुंचे और मृतक डॉक्टर बिश्नोई की मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी। इसके बाद सरकार हरकत में आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में सड़क धंसी, सीकर में बाइक बही, कई जिलों में सड़कें जलमग्न; तस्वीरें
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सांसद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। वे चार घंटे तक तेज बारिश में परिजनों के साथ धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे मालूम है कि इस असंवेदनशील सरकार को झुकाने के लिए आप सबकी बाजुएं फड़क रही हैं, लेकिन हमें कानून-व्यवस्था का भी ध्यान रखना है। यदि सरकार संतोषजनक समाधान नहीं देती है, तो हम पीछे नहीं हटेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आठ पेज के सुसाइड नोट में दर्द ही नहीं, खुद की मौत की वजह भी बताई; 20 घंटे बाद लटका मिला शव

सरकार से बनी सहमति, धरना समाप्त
शाम करीब 6:30 बजे सरकार और परिजनों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। जिसमें निम्नलिखित मांगों पर सहमति बनी। जैसे- संबंधित विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से एपीओ (Awaiting Posting Order) किया जाए। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जाए, जो 45 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपेगी। डॉ. बिश्नोई को जयपुर रैफर करने के प्रशासनिक निर्णय की अलग से जांच की जाएगी, जबकि उस समय जोधपुर में एक्मो मशीन उपलब्ध थी। मृतक डॉ. राकेश बिश्नोई के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाएगी। परिवार को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed