फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   English Headline: Jaipur: Flipkart Minutes Store Fails Food Safety Checks

जयपुर: फ्लिपकार्ट मिनट्स के डार्क स्टोर में मिली गंदगी, पैकेट क्षतिग्रस्त; घी-कैचअप के सैंपल लिए

Wed, 14 Oct 2026 09:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 14 Oct 2026 09:19 AM IST
सार

दीपावली से पहले जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में फ्लिपकार्ट मिनट्स के सांगानेर स्थित डार्क स्टोर में गंदगी, खराब भंडारण और क्षतिग्रस्त पैकेट मिले। घी, कैचअप, मिठाई, दूध-पनीर सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

विज्ञापन
English Headline: Jaipur: Flipkart Minutes Store Fails Food Safety Checks
फ्लिपकार्ट मिनट्स के डार्क स्टोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जयपुर के सांगानेर स्थित फ्लिपकार्ट मिनट्स के डार्क स्टोर के निरीक्षण में चिलर रूम में गंदगी, खाद्य पदार्थों के भंडारण में खामियां और कुछ उत्पादों के पैकेट क्षतिग्रस्त मिले। कुछ उत्पादों की सामग्री सूची पर बारकोड स्टिकर भी लगे पाए गए। टीम ने क्षतिग्रस्त पैकेजिंग वाले उत्पाद नष्ट करवाए और रिच देसी घी व सुरभि टोमेटो कैचअप के नमूने जांच के लिए लिए।

विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीपावली पर शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत केंद्रीय दल और जयपुर-I व जयपुर-II की टीमों ने मिठाई की दुकानों, दूध-पनीर विक्रेताओं और डार्क स्टोर्स का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

मिठाई, मावा और घी के भी लिए नमूने

जयपुर-I की टीम ने रावत मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई, अखरोट बर्फी, मक्खन बड़ा, खाद्य तेल और समोसे के नमूने लिए। वैशाली नगर के दूध भंडारों और पनीर प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जयपुर-II की टीम ने मोहननी इंडस्ट्रीज से बेसन और आटे के नमूने लिए। जेप्टो डार्क स्टोर से सरस घी और बेसन के लड्डू, सोडाणी स्वीट्स से इमरती, रघुनंदन स्वीट्स से मावा मिठाई और श्याम एंड कंपनी से घी का नमूना लिया गया। राजवाड़ी कचौरी से इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य तेल और आइस स्पाइस से पैटीज का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। पैकेजिंग संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई।


यह भी पढें- राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए

डार्क स्टोर प्रबंधन को दिए निर्देश

फ्लिपकार्ट मिनट्स के डार्क स्टोर में मिली कमियों के बाद प्रबंधन को साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और सही लेबलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग के अनुसार, लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

त्योहार तक जारी रहेगी जांच

अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण भगवत सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाई, मावा, दूध, पनीर, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाई गई है। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed