फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dr. Poonia reached to meet Australian MPs and businessmen

Rajasthan: ऑस्ट्रेलियाई सांसदों और बिजनेसमैन से मिलने पहुंचे डॉ. पूनिया, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि विषय पर चर्चा

Sat, 27 May 2023 12:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 May 2023 12:54 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे, मेलबर्न में प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात की, फूड पार्क विजिट किया।

विज्ञापन
Dr. Poonia reached to meet Australian MPs and businessmen
ऑस्ट्रेलिया में डॉ. सतीश पूनिया। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे हैं। पूनियां आस्ट्रेलियाई सांसदों और भारत-आस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन के साथ संवाद करेंगे। कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न पॉलिटिकल लीडर के साथ भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया पहुंचते ही राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने पहले दिन शनिवार की सुबह मेलबर्न में प्रवासी राजस्थानी और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय जिगर भाई के फूड पार्क की विजिट की। जहां राजस्थान-आस्ट्रेलिया के बीच अनेक क्षेत्रों में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बारे में आगे बढ़ने को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सतीश पूनियां के साथ गुजरात से विधायक प्रवीण माली और हरियाणा से विधायक नरवाल भी साथ रहे। सतीश पूनियां शनिवार शाम को ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय प्रवासी मित्रों के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के लीडर्स के बीच शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, व्यापार समेत कई विषयों पर चर्चा होगी
यह कार्यक्रम सैप ग्लोबल और राजधर्म फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें सतीश पूनियां ऑस्ट्रेलियाई सांसदों और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन के साथ संवाद भी करेंगे। कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न पॉलिटिकल लीडर्स के साथ भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। 26 मई से 30 मई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पूनियां  'लेजिसलेचर एक्सचेंज प्रोग्राम' में शामिल होंगे, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के लीडर्स (सांसद/विधायकों) के बीच शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, व्यापार जैसे अलग-अलग पॉइंट पर सेशन्स में डिटेल चर्चा होगी। सतीश पूनियां वहां की पार्लियामेंट, अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्वामीनारायण मंदिर, ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की विजिट करने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों और विभिन्न ऑस्ट्रेलियाई संगठनों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान भारत के विभिन्न प्रदेशों के विधायकों सहित अन्य प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई सांसदों और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से होगी चर्चा
विशेष तौर पर सतीश पूनियां ऑस्ट्रेलियाई सांसदों और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन और संगठनों के साथ संवाद करेंगे। डॉ. पूनियां ने अपनी तीन दिवसीय आस्ट्रेलिया यात्रा को लेकर जारी संदेश में कहा कि "सीखना जीवन का एक कंटीन्यू प्रोसेस है, आप किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, चाहे वह राजनीति ही क्यों न हो, जमीनी अनुभव के साथ-साथ आधुनिक दौर में देश-दुनिया में तेज़ी से हो रहे बदलाव को भी जानना हमें एक बेहतर नजरिया देता है और इनोवेशंस के लिए मोटिवेट करता है।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के परंपरागत संबंध प्रगाढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल ही में हुए आस्ट्रेलिया दौरे से भारत-आस्ट्रेलिया की मैत्री (फ्रेंडशिप) को और ज़्यादा मजबूती मिली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की मैत्री का लाभ देश और राजस्थान को मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के विज़नरी उद्बोधन को सुनने के बाद मैं राजस्थान में भी ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर विकास की कई संभावनाओं को देख रहा हूं और इस यात्रा में उनकी तलाश भी करूंगा। अपने अनुभवों से और विश्व के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में हम सब मिलकर भारत और राजस्थान को विकास की नई राह पर ले जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed