फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   delhi jaipur expressway accident sleeper bus truck collision gudhlia one dead many injured

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत; एक युवक की मौत, कई घायल

Fri, 28 Aug 2026 10:41 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह गुढलिया के पास स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत होने की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
delhi jaipur expressway accident sleeper bus truck collision gudhlia one dead many injured
anuj crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र में गुढलिया के पास स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन

स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर गुढलिया के पास स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत होने की सूचना मिली है। वहीं, दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, हादसे में मृतक और घायलों की विस्तृत संख्या तथा उनकी पहचान की आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित

स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने राहत-बचाव के साथ यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई भी शुरू की। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा। पुलिस और संबंधित टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed