फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crackdown on Jaipur Spa Centres 11 Arrested Including 9 Women for Violating Rules

जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा: नौ महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

Fri, 21 Aug 2026 02:38 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए नौ महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Crackdown on Jaipur Spa Centres 11 Arrested Including 9 Women for Violating Rules
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस ने पूर्वी इलाके में दो स्पा सेंटरों पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने ब्लू स्टार थाई स्पा और मुंजल थाई स्पा पर संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों में नौ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि दोनों सेंटर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पा सेंटरों के संचालन को लेकर तय गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। जांच के दौरान दोनों सेंटरों पर तय मानकों का पालन नहीं होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि राजधानी में स्पा सेंटरों की आड़ में नियमों की अनदेखी को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी चलाए जा चुके हैं विशेष अभियान
जयपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की यह कोई पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। इससे पहले एक अगस्त को पुलिस ने छह स्पा सेंटरों पर एक साथ रेड कर मैनेजर समेत 22 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। उस कार्रवाई के बाद संबंधित स्पा सेंटरों को सील करने के लिए नगर निगम को पत्र भी भेजा गया था। इसके अलावा, जून 2026 में जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में भी अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने 2 जून को 40 लोगों और 11 जून को 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस तरह केवल जून महीने में ही कुल 63 लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed