फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi reacts to Gehlot's statement on corruption

Jaipur: सीपी जोशी ने किया पलटवार, बोले- सत्ता जाने के डर से मुख्यमंत्री बौखलाहट में आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं

Mon, 22 May 2023 07:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 May 2023 07:51 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का जो खेल चल रहा है, वह अब जनता के सामने आ चुका है। यही कांग्रेस सरकार की घबराहट का कारण भी है।

विज्ञापन
CP Joshi reacts to Gehlot's statement on corruption
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में योजना भवन में करोड़ रुपये और सोने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा राजस्थान में आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कांग्रेस सरकार का विदाई का समय आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कांग्रेस सरकार सत्ता जाने के डर से मुख्यमंत्री बौखलाहट में आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। यह तो सामने आ गया। ऐसे पता नहीं कितने मामले होंगे जो उजागर नहीं हो पाए। इसकी निश्चित ही जांच होनी चाहिए। आज राजस्थान में कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का जो खेल चल रहा है, वह अब जनता के सामने आ चुका है।
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा भ्रष्टाचार का मटका घड़ा भर फूट भी चुका है। सरकारी कार्यालय में इतना पैसा मिलना निश्चित रूप से कहीं न कहीं भ्रष्टाचार से इसके तार जोड़ता है। आज इस प्रकार सरकारी कार्यालय में रकम मिलना देश में पहला उदाहरण है और यही कांग्रेस सरकार की घबराहट का कारण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed