फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi gave statement on being awarded Bharat Ratna by PM Modi

Jaipur: जिन महान विभूतियों को कांग्रेस ने भारत रत्न से वंचित रखा, भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया- सीपी जोशी

Sat, 10 Feb 2024 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

Jaipur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय को अभिनंदनीय बताते हुए प्रधानमत्री का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
CP Joshi gave statement on being awarded Bharat Ratna by PM Modi
सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का देश पर बहुत बड़ा ऋण है। उन्होंने देश को बर्बाद होने से बचाया था। 1957 में जब नेहरू सोवियत संघ की यात्रा से अभिभूत होकर लौटे थे, वहां कॉमरेड ने जो पाठ पढ़ाया था उससे प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में सामूहिक खेती का प्रस्ताव रखा, जिसका चौधरी चरण सिंह ने पुरजोर विरोध किया और उनके द्वारा प्रस्तावित संशोधन बहुमत से पारित हो गया।

विज्ञापन


इससे नेहरू गुस्सा हो गए और अपने अपमान का बदला लेने के लिए चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश सरकार में विभाग बदल दिया। चौधरी चरण सिंह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए उठाने वाले लोगों में से एक थे। उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री के तौर पर उन्होंने राज्य में भूमि सुधारों को लागू करने का एक ईमानदार प्रयास किया था। चौधरी चरण सिंह गैर कांग्रेसवाद के प्रमुख प्रवर्तकों में से थे। कांग्रेस ने उनसे झूठा वादा करके अपनी ही पार्टी से दूर किया और उनकी सरकार गिरा दी। वामपंथियों ने उन्हें ’’कुलक’’ नेता बताकर उनका कद कम आंकने की कोशिश की। 

विज्ञापन

प्रतिष्ठित विद्वान और कुशल राजनेता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पीवी नरसिम्हा राव एक प्रतिष्ठित विद्वान और कुशल राजनेता थे। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने व देश के विकास के लिए मजबूत नींव रखने में सहायक रहा। संजय बारू की ’’द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’’ पुस्तक स्वर्गीय नरसिम्हा राव के प्रति गांधी खानदान और उनके कमाण्डोज की नफरत को उजागर करती है। इस पुस्तक के पृष्ठ संख्या 72-73 में पूरा ब्योरा है कि कैसे अहमद पटेल ने यह कोशिश की राव साहेब का अंतिम संस्कार दिल्ली में ना हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि में आत्म निर्भरता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है, उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को कृषि में आत्म निर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेहरू ने तो कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दूसरी पंचवर्षीय योजना में बजट आवंटन में भारी कटौती कर दी थी। यह भी कहा जाता है कि


उन्होंने 1962 में संसद में अपनी भूल भी स्वीकार की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और भारत अनाज के आयात पर निर्भर हो चुका था।

कर्पूरी ठाकुर को कांग्रेस ने यातनाएं दी
देश के विभिन्न भागों में सूखे का कहर व्याप्त रहता था और नेता गण जनता को दिन भर में एक ही बार भोजन करने की सलाह देने लगे थे। यह स्थिति तब तक बरकरार रही जब तक कि डॉ. स्वामीनाथन ने हरित क्रांति के लिए खेत तैयार नहीं कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को कांग्रेस ने जो यातनाएं दी, उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में भी जिक्र किया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed