{"_id":"67aae73dfef5a4dd030b4d21","slug":"congress-tikaram-julie-has-attacked-the-government-after-bjp-issued-a-notice-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ‘किरोड़ी लाल मीणा के बयान की स्थिति स्पष्ट हो…वरना सदन नहीं चलने देंगे’; टीकाराम जूली ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ‘किरोड़ी लाल मीणा के बयान की स्थिति स्पष्ट हो…वरना सदन नहीं चलने देंगे’; टीकाराम जूली ने दी चेतावनी
Tue, 11 Feb 2025 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:29 AM IST
सार
Rajasthan: यदि किरोड़ी लाल मीणा का बयान असत्य था, तो मुख्यमंत्री ने 7 फरवरी को सदन के पटल पर इसे खारिज क्यों नहीं किया? यह मामला स्पष्ट रूप से संदेहास्पद है और इसमें "दाल में कुछ काला" नजर आता है। ऐसा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है।
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा, टीकाराम जूली, सीएम भजनलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश की राजनीति में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर गहराता विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री विधानसभा के पटल पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करेंगे, विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगा।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब 7 फरवरी को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मीडिया के सामने बयान दिया कि उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा का ऐसा कोई बयान नहीं सुना है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किरोड़ी लाल मीणा को नोटिस जारी करते हुए उनके बयान को असत्य बताया है।
विज्ञापन
विपक्ष ने उठाए सवाल
टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि यदि किरोड़ी लाल मीणा का बयान असत्य था, तो मुख्यमंत्री ने 7 फरवरी को सदन के पटल पर इसे खारिज क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि यह मामला स्पष्ट रूप से संदेहास्पद है और इसमें "दाल में कुछ काला" नजर आता है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा को नोटिस दिया है। 7 फरवरी को गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म विधानसभा के बाहर मीडिया को बयान देते हैं कि उन्होंने तो किरोड़ी जी का ऐसा कोई बयान ही नहीं सुना। आज नोटिस में श्री मदन…
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) February 10, 2025
फोन टैपिंग का आरोप
विपक्ष ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बजरी घोटाले के आरोपों के बाद से भाजपा किरोड़ी लाल मीणा के पीछे पड़ी हुई है। जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मीणा का फोन टैप करवा रही है ताकि यह पता चल सके कि उनके पास कौन सी गुप्त जानकारियां पहुंच रही हैं।
राजनीतिक हलचल तेज
इस विवाद ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल मचा दी है। जहां विपक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं भाजपा भी इस मामले में अपने रुख पर अड़ी हुई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि मुख्यमंत्री इस मामले में सदन के पटल पर क्या स्पष्टीकरण देते हैं।