{"_id":"65a7decfe62c381c1f000465","slug":"congress-screening-committee-chairman-rajni-patil-says-congress-defeats-congress-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन रजनी ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन रजनी ने कहा
Wed, 17 Jan 2024 07:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 07:36 PM IST
सार
कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल ने ऐसा बयान दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रेस वार्ता करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल के बयान ने राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच खेमेबाजी को एक बार फिर सबसे सामने ला दिया। विधानसभा चुनावों में एकजुटता के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमेशा कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है और दूसरा कोई नहीं हरा सकता।
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सामने आए बयान चर्चाओं में हैं। ये बयान कांग्रेस में लंबे समय से चल रही खेमेबाजी को लेकर है। कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल से जब मीडिया ने सवाल पूछा कि विधानसभा चुनावों में यदि कांग्रेस एकजुट होकर लड़ती तो क्या नतीजे यही रहते। इसके जवाब में रजनी पाटिल ने का, हमेशा कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है और दूसरा कोई कांग्रेस को नहीं हरा सकता। इसलिए हम सबको एक साथ आना ही होगा।
विज्ञापन
बैठक को लेकर कहा, कल की मीटिंग में तय करेंगे फॉर्मूला
पाटिल ने फीडबैक बैठक की जानकारी देते हुए कहा, आज हमारी प्राथमिक बैठक सबके साथ हुई। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि इतने उत्साह से सब लोग इसमें आएंगे। मुझे लगता है कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि कल हमारी मीटिंग एक के बाद एक होगी, जिसमें हम थोड़ा फॉर्मूला तय करेंगे।
विज्ञापन
सनातन के मुद्दे पर बोलीं, एक न एक दिन लोगों को समझ आएगा
भाजपा की ओर से सनातन को मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनका रास्ता है। हमें उस पर नहीं चलना है। एक न एक दिन लोगों को यह समझ में आएगा। लोकसभा चुनावों में एलायंस के सवाल उन्होंने कहा कि यहां के अलायंस भी दिल्ली से ही तय होंगे। उस कमेटी के चेयरमैन मुकुल वासनिक हैं और वे ही इस बारे में ज्यादा बता पाएंगे।