फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress high command called a meeting in Delhi today on Sachin Pilot's fast

Rajasthan Politics: पायलट के अनशन पर कांग्रेस हाईकमान में सख्त, आज दिल्ली में अध्यक्ष खड़गे के निवास पर बैठक

Thu, 13 Apr 2023 01:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Apr 2023 01:33 PM IST
सार

सचिन पायलट के प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस और अनशन पर कांग्रेस आलाकमान में मंथन जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निवास पर सुबह 11.30 बजे से मामले पर बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
Congress high command called a meeting in Delhi today on Sachin Pilot's fast
पायलट के अनशन पर आज दिल्ली में बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीएम गहलोत से पिछली वसुंधरा सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर पायलट के अनशन और प्रेस कांफ्रेंस करने का मामला दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान में गरमाया हुआ है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट के खिलाफ बुधवार को हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी है। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान लेवल पर एक्शन के लिए चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निवास पर मंथन बैठक बुलाई गई है। खड़गे के निवास पर सुबह 11.30 बजे से बैठक प्रस्तावित है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और केसी वेणुगोपाल भी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


गहलोत के साथ पायलट ने कांग्रेस हाईकमान को भी किया टारगेट
प्रभारी रंधावा ने बुधवार को दिल्ली में कहा था कि राजस्थान को पंजाब नहीं बनने देंगे। पायलट पर पहले ही एक्शन होना चाहिए था, हुआ नहीं, लेकिन अब कार्रवाई होगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा था कि मुझे दो दिन का समय दीजिए।
विज्ञापन


पायलट की मुश्किल है इसलिए बढ़ सकती हैं, क्योंकि पार्टी हाईकमान की ओर से प्रभारी की पूर्व चेतावनी के बावजूद पायलट ने अनशन किया। इतना ही नहीं इससे एक दिन पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट ने यह बात भी सार्वजनिक की थी कि कांग्रेस हाईकमान को उन्होंने जो सुझाव दिए थे, उसमें एक प्वाइंट यह भी शामिल था कि पिछली वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच कांग्रेस सरकार यानी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री होने के नाते गहलोत करवाएं, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बयान को सीधे-सीधे कांग्रेस हाईकमान पर ही आरोप माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समानांतर विधायक दल की बैठक बुलाने वाले तीन नेताओं पर अब तक कार्रवाई नहीं
बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या युवा नेता सचिन पायलट पर कांग्रेस पार्टी कोई सख्त कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी। क्योंकि यह चुनावी साल है और राजस्थान में इसका बड़ा डैमेज कांग्रेस पार्टी को होगा। 25 सितंबर 2022 को समानान्तर विधायक दल की बैठक बुलाने के मामले में मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ पर ही अभी तक कोई कार्रवाई पार्टी नहीं कर सकी है। क्या पायलट की समझाइश की जाएगी या अब उन पर एक्शन लिया जाएगा, यही बड़ा सवाल है।

कांग्रेस हाईकमान गहलोत के साथ
सचिन पायलट की प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट के अनशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए बयान को पार्टी विरोधी गतिविधि करार दे दिया। कांग्रेस कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से महासचिव जयराम रमेश और पवन खेड़ा जैसे नेता भी गहलोत के समर्थन में उतर आए। सूत्रों के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत को इस मामले पर टिप्पणी नहीं करने के निर्देश हैं, क्योंकि पार्टी हाईकमान पूरे मामले को देख रही है और बयान भी जारी कर रही है। इसलिए गहलोत पायलट के आरोपों पर जवाब देने से बच रहे हैं। यह साफ संकेत देता है कि कांग्रेस हाईकमान गहलोत के साथ है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि गहलोत अपने विधायकों का बड़ा दल लेकर चलते हैं। जो इस्तीफा कांड के दौरान साबित भी हो चुका है, जबकि सचिन पायलट के पास 19 से घटकर अब गिने-चुने 12-15 विधायक ही हैं। जिन पर भी पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। पायलट मामले को लेकर पार्टी हाईकमान का क्या रुख रहेगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

पायलट ने वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार को विधानसभा में क्यों नहीं उठाया: रंधावा
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सत्येंद्र सिंह रंधावा ने यह भी कहा है कि सचिन पायलट ने विधायक रहते वसुंधरा राजे के पिछले शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को राजस्थान विधानसभा में क्यों नहीं उठाया? जो बातें वह अब बोल रहे हैं उन्हें प्रूफ के साथ सदन में क्यों नहीं रखा। उन्होंने ये क्यों नहीं कहा कि संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रभारी रंधावा ने कहा कि कार्रवाई तो 25 सितंबर की घटना के बाद भी होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं हुई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सचिन पायलट भी दिल्ली में मौजूद हैं। माना जा रहा है पायलट भी प्रियंका गांधी समेत कुछ कांग्रेस नेताओं के लगातार टच में हैं।


रंधावा और केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की
सचिन पायलट मामले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में आज राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने पायलट की प्रेसवार्ता, अनशन और आरोपों के साथ ही दिल्ली में आने के बावजूद मुलाकात का टाइम नहीं लेने पर भी फीडबैक दे दिया है। राहुल गांधी को दोनों नेताओं ने पूरी रिपोर्ट के साथ अपना व्यू बता दिया है। इसके बाद रंधावा और केसी वेणुगोपाल मलिकार्जुन खड़गे के पास पहुंचे हैं। खड़गे के साथ उनकी बैठक चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed