फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM OSD Lokesh Sharma said that PM should start action against corrupt people from Shekhawat.

Jaipur: प्रधानमंत्री पर सीएम OSD का पलटवार; बोले- भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की शुरुआत शेखावत से करें PM

Mon, 02 Oct 2023 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 02 Oct 2023 06:16 PM IST
सार

लोकेश शर्मा ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि अगले सात दिन के अंदर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे।
 

विज्ञापन
CM OSD Lokesh Sharma said that PM should start action against corrupt people from Shekhawat.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी और कांग्रेस प्रदेश सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्तौड़गढ़ दौरे पर सवाल उठाए हैं। लोकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। ऐसा है तो उन्हें सबसे पहले केंद्र में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


सीएम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाला मामले के लाखों पीड़ितों को राहत देने की शुरुआत करनी चाहिए। लोकेश शर्मा ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि अगले सात दिन के अंदर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे।
विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सरकार गिराने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। मुख्यमंत्री ने पांच साल में कभी हार नहीं मानी, जबकि प्रधानमंत्री राजस्थान आकर अनर्गल बयानबाजी कर मुख्यमंत्री के हार मानने की बात कह रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और सरकार गिराने के षड्यंत्रों के बावजूद राजस्थान को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित कर पांच साल बेहतरीन रूप से सरकार चलाकर भी दिखा दी। लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वे राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक फैसलों को पूरे देश में लागू करें। जब राजस्थान सरकार सामाजिक सुरक्षा दे सकती है, तो केंद्र सरकार उसे क्यों नहीं लागू कर सकती?
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से राजस्थान में वसुंधरा राजे को साइड लाइन कर गए पीएम
लोकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में तो महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया, लेकिन वो चित्तौड़गढ़ में आकर फिर कह गए कि हमारा चुनाव में एक ही चेहरा होगा और वो है कमल का फूल। महिला आरक्षण का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये बयान देकर एक बार फिर से राजस्थान में वसुंधरा राजे को साइड लाइन कर गए, जबकि प्रदेश भाजपा के ही नेता वसुंधरा राजे को राजस्थान में पार्टी की सबसे कद्दावर नेता बताते रहे हैं। सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वे राजस्थान में नई गारंटियों की बात तो कर गए, लेकिन उन्होंने प्रदेश के 13 जिलों से जुड़ी ईआरसीपी को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा। लोकेश शर्मा ने सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में नर्मदा जल की गारंटी का दावा तो कर गए, लेकिन अजमेर और जयपुर में एक जनसभा में ईआरसीपी की गारंटी भी उन्हीं के द्वारा दी गई थी, उस गारंटी का क्या हुआ, उस पर चुप्पी साध गए।

राजस्थान की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप 
लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजस्थान की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने राजस्थान आकर कानून व्यवस्था को लेकर कुछ घटनाओं का जिक्र तो किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ये बताना भूल गए कि मणिपुर की भाजपा सरकार ने हिंसा के आरोपियों पर अब तक क्या कार्रवाई की? लोकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान में पेपर लीक का आरोप लगाया, लेकिन वे भाजपा शासित राज्यों में जो पेपर लीक हुए, उनके बारे में कुछ भी कहना भूल गए। अच्छा तो यह होता कि प्रधानमंत्री केंद्र की ओर से इस मामले में ठोस कानून बनाए जाने की बात कहते। लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री से पूछा कि जब राजस्थान सरकार गरीबों को महंगाई से राहत दे सकती है, सामाजिक सुरक्षा दे सकती है तो केंद्र उन्हें क्यों नहीं लागू कर सकता?


राजस्थान आज कई मामलों में देश में नंबर-1
लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान आज कई मामलों में देश में नंबर-1 है और कई अभूतपूर्व फैसलों को करने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है। इनमें देशभर में सबसे ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सरकारी अस्पतालों में पूरा इलाज फ्री, स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम, आर्थिक विकास दर में राजस्थान की बेहतर स्थिति, गिग वर्कर्स के लिए कानून, देश का एकमात्र 24 मंजिला आईपीडी टावर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बनाने, यूनिवर्सिटी-कॉलेज खोलने, मनरेगा में काम देने और स्मार्ट सिटी मिशन ऐसे सेक्टर हैं, जिनमें राजस्थान देश में सबसे आगे है। लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अगर आपको चुनावी दौरों से फुरसत मिल जाए तो उत्तर प्रदेश में किस तरह की अराजकता फैली हुई है, उस पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed