फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot appeared before VC in Delhi's Rouse Avenue Court in defamation case

Rajasthan: मानहानि केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में वीसी से पेश हुए गहलोत, 28 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Mon, 21 Aug 2023 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Aug 2023 05:26 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को कथित संजीवनी घोटाले में उन्हें और उनके परिवार को आरोपी बताने के मामले में मानहानि का केस दायर किया हुआ है।

विज्ञापन
CM Gehlot appeared before VC in Delhi's Rouse Avenue Court in defamation case
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से लगाए गए मानहानि केस मामले में डॉक्यूमेंट स्क्रूटिंग को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने आगामी 28 अगस्त को मामले में अगली सुनवाई तय की है।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत सोमवार को एक बार फिर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीसी के माध्यम से उदयपुर से जुड़े। गहलोत को रिवीजन कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश होने और बेल बाउंड नहीं भरने की छूट दे रखी है। इसलिए सीएम गहलोत को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ा और वे वीसी से ही जुड़े।
विज्ञापन


नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को इस केस में डॉक्यूमेंट स्क्रूटिंग को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 28 अगस्त को अगली सुनवाई मुक़र्रर की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को कथित संजीवनी घोटाले में उन्हें और उनके परिवार को आरोपी बताने के मामले में मानहानि का केस दायर किया हुआ है। गत 6 जुलाई को इस मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किए थे। सात अगस्त को हुई सुनवाई में भी सीएम गहलोत वीसी के माध्यम से जुड़े थे। अब आगामी तारीख को भी सीएम को पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed