{"_id":"657d5bf808b6cfa8f701158e","slug":"cm-bhajanlal-in-action-after-assuming-office-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में सीएम भजनलाल, चार आईएएस अधिकारियों को किया एपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में सीएम भजनलाल, चार आईएएस अधिकारियों को किया एपीओ
Sat, 16 Dec 2023 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:42 PM IST
सार
Rajasthan Cm News: पदभार ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक्शन में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चार आईएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है, साथ ही कुछ बड़े फैसले भी मुख्यमंत्री तुरंत लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शपथ लेते ही अपना काम शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल 6 घंटे से ज्यादा सीएमओ में बैठे और प्रदेश की एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड बनाने की बात कही और डीजीपी को निर्देशित किया, इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने महिला अपराध और अत्याचार की रोकथाम के लिए सीट के गठन की बात भी कहीं।
विज्ञापन
एक्शन में दिखे सीएम
वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा निदेशालय में जितने भी अधिकारी डेपुटेशन पर लगे हैं, उन्हें तुरंत रिलीव कर डेपुटेशन खत्म करने के आदेश भी जारी किए। जिसके चलते उन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने जिले में पहुंचना होगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए चार आईएएस अफसर को एपीओ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके नाम शामिल
बता दें कि मुख्यमंत्री ने कुलदीप राका, गौरव गोयल, आरती डोगरा और राजन विशाल को अगले आदेशों तक एपीओ करने का आदेश जारी किया। इसके साथ मुख्यमंत्री द्वारा आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को अपना विशेष अधिकारी नियुक्त किया।