फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot expressed happiness over Karnataka Election victory said public rejected communal politics

Karnataka Election: सीएम अशोक गहलोत ने कर्नाटक जीत पर जताई खुशी कहा- जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को ठुकराया

Sat, 13 May 2023 02:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 02:48 PM IST
सार

कर्नाटक रुझानों में कांग्रेस बहुमत के बाद देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot expressed happiness over Karnataka Election victory said public rejected communal politics
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। 

विज्ञापन

 कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की
कर्नाटक रुझानों में कांग्रेस बहुमत के बाद देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। 

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा ने दिखाया रंग
अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed