फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot admitted to SMS hospital due to leg injury

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर में लगी चोट, अधिक ब्लीडिंग होने पर एसएमएस अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 29 Jun 2023 10:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 10:28 PM IST
सार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सीएम अशोक गहलोत के पैर में चोट लगी है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot admitted to SMS hospital due to leg injury
सीमए अशोक गहलोत के पैर में लगी चोट। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम गहलोत के पैर में चोट लगी है, उन्हें बॉडी पेन है। तबीयत भी नासाज है। जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय में उनका मेडिकल टीम इलाज कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम का पैर मुड़ गया और ब्लीडिंग शुरू हो गई। खून आने और मोच के बाद उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लाकर एडमिट कर गया है। अस्पताल में सीएम की ड्रेसिंग की गई है। पैर का एक्स-रे भी किया जा रहा है। डॉक्टर्स की पूरी टीम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जांच और उपचार में जुटी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, सीएम के ओएसडी भी एसएमएस अस्पताल में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस मंत्रिमंडल की बैठक फिर संशय में
30 जून को जयपुर में कांग्रेस मंत्रिमंडल की बैठक होनी प्रस्तावित है। सभी मंत्रियों को सुबह 11 बजे तक जयपुर पहुंचने के निर्देश सुबह ही दिए गए थे। ऐसे में अब उस पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। एक और दो जुलाई को सालासर बालाजी में कांग्रेस के शिविर को भी स्थगित किया जा सकता है। चिंतन शिविर में कांग्रेस के पूर्व विधायक और 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इसके बाद राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा और रंधावा की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें सचिन पायलट मुद्दे को भी शॉर्ट आउट किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed