फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CID nabs two thugs of cyber gang in Jaipur

Jaipur: CID ने जयपुर में दबोचे साइबर गैंग के दो ठग, नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार को बनाते थे शिकार

Wed, 17 May 2023 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 17 May 2023 03:43 PM IST
सार

चाय की थड़ी पर बैठकर बेरोजगार छात्रों को विश्वास में लेकर 3000 रुपये देकर पहले उनका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते। बाद में उन खातों को साइबर ठगों को 13000 रुपये में बेच देते। 

विज्ञापन
CID nabs two thugs of cyber gang in Jaipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर की टीम ने साइबर ठगी के दो और आरोपियों की गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं। जयपुर में रहते हुए चाय की थड़ी पर बैठकर बेरोजगार छात्रों को विश्वास में लेकर 3000 रुपये देकर पहले उनका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते। बाद में उन खातों को साइबर ठगों को 13000 रुपये में बेच देते।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के ADG क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच अप्रैल को थाना जवाहर नगर क्षेत्र में फर्जी तरीके से एटीएम तैयार कर दिन में 10-12 लाख रुपये एटीएम से निकालने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11.73 लाख जब्त किये थे। मामले में सीआईडी, जयपुर, भरतपुर और कोटा पुलिस द्वारा अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


आदित्य जांगिड़ और रवि जांगिड़ गिरफ्तार
एडीजी एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इन अभियुक्तों के गिरोह पर नजर रखे हुए थे। डीआईजी क्राइम राहुल प्रकाश के मॉनिटरिंग और एएसपी हरिराम कुमावत के सुपरविजन में आसूचना संकलन के दौरान टीम को आदित्य जांगिड़ (24) और उसके भाई रवि जांगिड़ (21) निवासी थाना खेड़ली जिला अलवर हाल जयपुर के बारे में सूचना मिली। सूचना पर इनके बारे में जानकारी हासिल की गई और उन पर निरंतर सीआईडी टीम द्वारा नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य अलवर में टेली परफारमेंस कंपनी में कस्टमर केयर पर दो साल काम कर चुका
टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी आदित्य जांगिड़ अलवर में टेली परफॉर्मेंस कंपनी में कस्टमर केयर पर करीब 2 साल काम कर चुका है। फिलहाल जयपुर में जगतपुरा में कॉलेज के पास चाय की दुकान पर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कॉलेज के छात्रों से संपर्क कर उन्हें ट्रेडिंग के काम के बारे में बताता और काम के लिए प्रेरित कर मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप से संपर्क करता।


बैंक खाता खुलवाकर सेक्सटॉर्शन और OLX पर धोखाधड़ी करने वाले ठगों को 13000 में बेचता था
डीआईजी क्राइम डॉ. राहुल प्रकाश ने बताया कि बैंक में छात्रों से खाता खुलवा अपने बैंक के सरगना असलम फौजी निवासी नगर से टेलीपरफारमेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का नियुक्ति प्रस्ताव पत्र फर्जी तरीके से बनवाता और उनसे बैंक में खाता खुलवा कर बैंक खाते के दस्तावेज, चेक बुक, एटीएम, एटीएम पिन का लिफाफा प्राप्त कर सेक्सटॉर्शन और ओएलएक्स पर धोखाधड़ी करने वाले ठगों  को 13000 में बेच देता था। दोनों साइबर ठगों के पास से टीम ने 9 बैंक खातेदारों के खाते किट, 7 अन्य बैंकों के चेक, 24 अन्य बैंक खातों का विवरण , अन्य जरूरी दस्तावेज और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। इस कार्रवाई में इस कार्रवाई में एएसआई दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली की विशेष भूमिका के साथ तकनीकी सहायता में रविन्द्र सिंह की महत्ती भूमिका रही। टीम में एसआई दया राम और कांस्टेबल महेंद्र सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed