फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Choti Kashi Echoes with Bam Bam Bhole as Jaipur’s Temples Witness Devotee Rush on First Sawan Monday

Rajasthan News: बम-बम से गूंजे छोटी काशी के शिवालय, ताड़केश्वर मंदिर में 3100 आमों से सजाई झांकी

Mon, 14 Jul 2025 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर छोटी काशी के नाम से चर्चित जयपुर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। ताड़केश्वर महादेव के मंदिर में आम के फलों की झांकी सजाई गई, जो देखते ही बन रही है।

विज्ञापन
Choti Kashi Echoes with Bam Bam Bhole as Jaipur’s Temples Witness Devotee Rush on First Sawan Monday
ताड़केश्वर और झारखंड महादेव मंदिर की झांकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में सावन के पहले सोमवार पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। अपने मंदिरों के लिए विख्यात छोटी काशी के नाम से पहचाने जाने वाले जयपुर में आज दिन भर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। खास तौर पर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर और क्वींस रोड स्थित झारखंड महादेव मंदिर में हजारों की तादाद में भक्त शिव परिवार की पूजा करने पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए मंदिरों में जबरदस्त तरीके से सजावट भी की गई। ताड़केश्वर महादेव मंदिर में आम के फलों की झांकी सजाई गई। वहीं, शहर के अन्य मंदिरों में भी भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई। सावन के पहले सोमवार पर इंद्र देव की भी कृपा दिन भर बनी रही। शहर में सुबह से ही सावन की झड़ी लगी जो रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सावन के पहले सोमवार पर सीएम शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने किया भगवान शिव का अभिषेक
विज्ञापन


आज का दिन धार्मिक और ज्योतिष की दृष्टि से भी अत्यंत पवित्र माना गया। पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि घनिष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इसी योग में मंदिरों के बाहर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चंबल नदी के तेज बहाव में फंसे सात लोग, एक को बाहर निकाला, छह बहे; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

झारखंड महादेव मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की कई किमी तक कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने विल्वपत्र, फूल, दूध और जल से अभिषेक कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में शाम 4 बजे तक जलाभिषेक किया गया और इसके बाद महाआरती की गई। जयपुर के प्रमुख शिवालय ताड़केश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। तड़के 3:30 बजे 150 किलो घी से महाभिषेक किया गया। शाम को भगवान शिव की भव्य झांकी 3100 आम से झांकी सजाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed