फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Sharma and BJP Chief Madan Rathore Offer Prayers on First Monday of Sawan

Rajasthan: सावन के पहले सोमवार पर सीएम शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने किया भगवान शिव का अभिषेक

Mon, 14 Jul 2025 08:45 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 08:45 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर सीएम भजनलाल शर्मा ने राज राजेश्वरी मंदिर में सहस्त्राभिषेक किया। वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गलता तीर्थ में पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma and BJP Chief Madan Rathore Offer Prayers on First Monday of Sawan
भगवान शिव की आराधना करे सीएम शर्मा और मदन राठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास के पहले सोमवार पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अलग-अलग स्थानों पर भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने जहां राज राजेश्वरी मंदिर में सहस्त्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की, वहीं राठौड़ ने जयपुर के प्राचीन गलता तीर्थ में पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा।  

विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने किया सहस्त्राभिषेक 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का श्रद्धाभाव से सहस्त्राभिषेक किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंत्रोच्चारण के बीच विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए और कहा कि राज्य सरकार जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय, कृषि, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा और ऊर्जा आदि विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने गलता तीर्थ में किया पूजन
जयपुर के प्राचीन गलता तीर्थ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बाबा त्रिगुण महादेव का पूजन-अभिषेक किया। उन्होंने शिवलिंग का दूध, जल, बेलपत्र आदि से वैदिक विधि से अभिषेक कर विशेष पूजा की और प्रदेश की समृद्धि, अमन-चैन व जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने गलता परिसर स्थित कल्पवृक्ष का भी पूजन किया और कहा कि सावन माह शिव भक्ति का पवित्र अवसर है, जो हमें आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर राठौड़ ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता को अपनाने का संदेश भी दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed