फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Voting in 16 Districts on Thursday

राजस्थान: पहले चरण में कल जयपुर समेत 16 जिलों में वोटिंग, 85 लाख वोटर चुनेंगे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य

Wed, 21 Oct 2026 05:33 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 21 Oct 2026 05:33 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों के 1788 वार्डों में मतदान होगा। 85 लाख से ज्यादा मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में वोट डालेंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Voting in 16 Districts on Thursday
पंचायत चुनाव।

विस्तार

 राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिलों में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 85 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 6926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा।

विज्ञापन

पहले चरण में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाताओं को दो वोट डालने होंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर दो ईवीएम रखी जाएंगी। मतदाता एक ईवीएम पर जिला परिषद सदस्य और दूसरी पर पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान करेंगे।

विज्ञापन

इन 16 जिलों में होगा मतदान

पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में मतदान होगा। इन जिलों की 104 पंचायत समितियों के 1788 वार्डों में चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- जयपुर: युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर तुड़वाए शादी के रिश्ते


जिलेवार चुनावी तस्वीर

-अजमेर: 6 पंचायत समितियां, 82 वार्ड, 256 प्रत्याशी

-अलवर: 6 पंचायत समितियां, 112 वार्ड, 407 प्रत्याशी

-बाड़मेर: 10 पंचायत समितियां, 160 वार्ड, 467 प्रत्याशी

-भीलवाड़ा: 9 पंचायत समितियां, 177 वार्ड, 466 प्रत्याशी

-बीकानेर: 4 पंचायत समितियां, 60 वार्ड, 198 प्रत्याशी

-डूंगरपुर: 7 पंचायत समितियां, 119 वार्ड, 404 प्रत्याशी

-जयपुर: 8 पंचायत समितियां, 146 वार्ड, 454 प्रत्याशी

-झालावाड़: 4 पंचायत समितियां, 88 वार्ड, 221 प्रत्याशी

-जोधपुर: 6 पंचायत समितियां, 90 वार्ड, 235 प्रत्याशी

-फलोदी: 9 पंचायत समितियां, 141 वार्ड, 401 प्रत्याशी

-कोटा: 4 पंचायत समितियां, 84 वार्ड, 219 प्रत्याशी

-नागौर: 7 पंचायत समितियां, 121 वार्ड, 470 प्रत्याशी

-पाली: 5 पंचायत समितियां, 95 वार्ड, 246 प्रत्याशी

-राजसमंद: 5 पंचायत समितियां, 81 वार्ड, 193 प्रत्याशी

-सिरोही: 4 पंचायत समितियां, 72 वार्ड, 211 प्रत्याशी

-उदयपुर: 10 पंचायत समितियां, 160 वार्ड, 435 प्रत्याशी


भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा वार्ड, नागौर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 177 वार्ड हैं, जबकि बीकानेर में सबसे कम 60 वार्ड हैं। प्रत्याशियों की संख्या के मामले में नागौर 470 उम्मीदवारों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद बाड़मेर में 467 और भीलवाड़ा में 466 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजसमंद में सबसे कम 193 और बीकानेर में 198 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, क्षेत्रीय दल भी मैदान में

पहले चरण के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वहीं, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की मौजूदगी भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। कुछ इलाकों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम रह सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed