{"_id":"64cd2f997ccb5d7dc100d4d4","slug":"chief-minister-gehlot-said-bjp-people-make-fun-of-my-injury-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट पर राजनीति: मुख्यमंत्री ने कुशलक्षेम न जानने का दुखड़ा रोया; भाजपाई बोले- कैसे आएं आपकी पुलिस रोक लेती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोट पर राजनीति: मुख्यमंत्री ने कुशलक्षेम न जानने का दुखड़ा रोया; भाजपाई बोले- कैसे आएं आपकी पुलिस रोक लेती है
Fri, 04 Aug 2023 10:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के स्वास्थ के बयान पर भाजपा नेताओं के बयान आने लगे हैं, भाजपा नेता बोले कि हम क्या कहें आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ही बोल चुके पट्टी उतारो और मीटिंग में पहुंचो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा था कि मेरे पैर की चोट को लेकर भाजपा के नेता व्यंग करते हैं। मैं इनके नेताओं का स्वास्थ्य जानने के लिए हमेशा पहुंचता हूं। भाजपा से कोई भी मेरे स्वास्थ के बारे में जानने नहीं आया, ब्लकि मेरी चोट का मज़ाक बनाते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा के नेताओं के निरंतर जवाब आना शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
दोपहर में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के बयान पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ लाभ की कामना की थी। हम भी मुख्यमंत्री के स्वास्थ लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हम क्या करें आपके ही आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बोल आपको बोल चुके कि मुख्यमंत्री गहलोत पट्टी उतरो और मीटिंग में आ जाओ।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी मैंने आपके स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर कुशलक्षेम जानने इसलिए नहीं आ सकता, क्योंकि आपकी पुलिस मुख्यमंत्री आवास की ओर आते ही मुझे घेर लेती है और अपमानित करती है। मुझे तो जनहित के कार्यों के लिए भी मंत्रियों के यहां तक नहीं जाने दिया जाता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जी मैं पुन: आपके स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं, लेकिन आपको भी ऐसे ही संवेदनशील होना चाहिए। कुछ ही महीने पहले वीरांगनाओं के मामले में पुलिस ने मेरी गर्दन तोड़ दी थी। मेरे हालचाल पूछना तो दूर आपके दबाव में एसएमएस के डॉक्टरों ने एम्स भी रेफर नहीं किया।