फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Cabinet and Council of Ministers meeting will be held tomorrow in Jaipur

Jaipur: सीएम गहलोत कल ले सकते हैं कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक, सभी मंत्रियों को जयपुर रहने के निर्देश

Thu, 29 Jun 2023 04:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत की तबियत खराब होने चलते आज स्थगित कैबिनेट बैठक अब 30 जून को होगी। सीएमओ से 30 जून को सुबह 11 बजे से पहले सभी मंत्रियों को जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Cabinet and Council of Ministers meeting will be held tomorrow in Jaipur
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत कल गुरुवार 30 जून को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कर सकते हैं। आज गहलोत की तबीयत खराब होने के कारण कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई। सीएमओ से 30 जून को सुबह 11 बजे से पहले सभी मंत्रियों को जयपुर पहुंच जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत कल मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक कर सकते हैं। आज बैठक टालने का कारण सीएम की तबीयत खराब होना बताया गया है। 30 जून को सभी मंत्रियों को जयपुर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ से सुबह 11 बजे से पहले मंत्रियों को जयपुर आने को कहा गया है। इस बैठक में विकास कार्यों और स्कीमों से जुड़ीं कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।
विज्ञापन


एक और दो जुलाई को सालासर में सम्मेलन और चिंतन बैठक प्रस्तावित
एक और दो जुलाई को चूरू जिले के सालासर में कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन बैठक और विधानसभा प्रत्याशियों का सम्मेलन प्रस्तावित है। कांग्रेस विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा। अधिक उम्र वाले नेताओं से युवा प्रत्याशियों के नाम मांगे जाएंगे। चुनाव में टिकट के लिए खुद के अलावा कम से कम दो अन्य दमदार कैंडिडेट के नाम पूछे जाएंगे। चुनाव में जीत के लिए रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है 30 जून को सीएम गहलोत निवास पर मंत्रियों के साथ विधायक फीडबैक कार्यक्रम और चिंतन शिविर के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को दो मंत्रियों ने बताया कि एक और दो जुलाई को चूरू के सालासर में प्रस्तावित बैठक अभी यथावत है। उस पर क्या निर्णय करना है जल्द ही उसका कार्यक्रम फाइनलाइज किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक संभवतः कैबिनेट बैठक के बाद उस पर भी चर्चा हो। चूंकि दिल्ली में भी राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और संगठन के नेताओं की जल्द बैठक होनी है। उसकी तारीख पर सब निर्भर करेगा। माना जा रहा है वह बैठक तीन-चार जुलाई को दिल्ली में हो सकती है।


राजस्थान में मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की राहुल गांधी से मीटिंग होनी है, जिसमें सचिन पायलट भी शामिल हो सकते हैं। पायलट के इश्यूज़ पर चर्चा करने के साथ उन्हें जिम्मेदारी देने और उनके खेमे को संतुष्ट करने पर मंथन होना है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। राजस्थान में संगठन में होने वाले व्यापक फेरबदल और गहलोत कैबिनेट में बदलाव की भी सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। करीब 26 जिला अध्यक्ष भी प्रदेश में नियुक्त किए जाने हैं। जिलों के बाद बूथ और मंडल स्तर तक सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed