फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Mahila Morcha will do Thalinad against Gehlot government in Rajasthan

Jaipur: भाजपा महिला मोर्चा ने किया थाली नाद का ऐलान, दीया कुमारी बोलीं- गहलोत सरकार में बढ़ा कुशासन, जंगलराज

Thu, 29 Jun 2023 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 08:06 PM IST
सार

आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, जयपुर में राज्य सरकार के विरुद्ध होने वाले थाली-नाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद ने महिला मोर्चा की बैठक ली।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha will do Thalinad against Gehlot government in Rajasthan
सांसद दीया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पांच जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ी रैली करेगा। थाली नाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजसमंद से बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार में कुशासन, जंगलराज और महिलाओं के प्रति बढ़ता अत्याचार और असुरक्षा का माहौल है।

विज्ञापन


सांसद दीया कुमारी ने कहा आगामी पांच जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गहलोत सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, जयपुर में राज्य सरकार के विरुद्ध होने वाले थाली-नाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद ने महिला मोर्चा की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद दीया कुमारी ने प्रेस वार्ता कर कहा राजस्थान के जिलों महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरता, जब महिला के साथ अत्याचार ना हो। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिलाएं पब्लिक प्लेस में सुरक्षित नहीं है, स्कूलों में सुरक्षित नहीं है, अस्पतालों में सुरक्षित नहीं हैं और सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट बार-बार यह कह रही है कि राजस्थान में क्राइम बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ पांच जुलाई को हम एक बड़ा और प्रभावी विरोध प्रदर्शन सड़कों पर उतरकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत खुद गृहमंत्री, उनसे क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा
सांसद दीया कुमारी ने कहा इतना ज्यादा क्राइम बढ़ गया है कि कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। ना लॉ है, ना ऑर्डर है। क्राइम के आंकड़े इतने ज्यादा बढ़े हुए हैं कि उसे उजागर नहीं किया जा रहा है। क्राइम रिपोर्ट के आंकड़े राज्य सरकार को सार्वजनिक करने चाहिए, उसे छुपाना नहीं चाहिए। यह उनकी जिम्मेदारी बनती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद गृहमंत्री हैं ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनसे क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed