Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Holds Rally in Jaipur Ashwini Vaishnaw Says I Am Not an Upset Uncle CM Targets Gehlot

राजस्थान: सीएम भजनलाल ने दिया गहलोत को जवाब; बोले -जोधपुर में कही बातों का एक-एक जवाब मिलेगा

Thu, 05 Nov 2026 03:07 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 05 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

बीजेपी के अभियान के तहत जयपुर में सभा और पदयात्रा हुई। अश्विनी वैष्णव ने जयपुर से अपने रिश्ते पर चुटकी ली, वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने आरपीएससी और जल जीवन मिशन के मुद्दों पर गहलोत को घेरा।

विज्ञापन
BJP Holds Rally in Jaipur Ashwini Vaishnaw Says I Am Not an Upset Uncle CM Targets Gehlot
बीजेपी लोकतंत्र बचाओ रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर में पार्टी ने पदयात्रा निकाली। इससे पहले रामलीला मैदान में सभा हुई। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभा में रेल मंत्री ने जयपुर से अपने पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस शहर के बेटे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उन पर तीखे आरोप लगाए।

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'जयपुर से मेरा रिश्ता है। मैं यहां का बेटा हूं। कभी लोग मुझे दामाद तो कभी फूफा बना देते हैं, लेकिन मैं नाराज फूफा नहीं हूं। मैं तो खुश हूं।' बता दें कि वैष्णव का ससुराल जयपुर में है। उन्होंने कहा कि इस शहर से उनका रिश्ता बन गया है।

विज्ञापन

सीएम बोले- जोधपुर में कही बातों का एक-एक जवाब मिलेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा में अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने गहलोत का नाम लिए बिना कहा कि जोधपुर की सभा में उनकी बातों पर कुछ लोग तिलमिला गए थे, लेकिन अभी और तिलमिलाएंगे। उन्होंने कहा कि जो सवाल उठाए हैं, उनका एक-एक जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। अगर उनकी कही कोई बात गलत है तो उसे साबित करके दिखाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने आरपीएससी में सदस्य की नियुक्ति, जल जीवन मिशन में कथित घोटाले और पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री व अधिकारियों के जेल जाने का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पीएसओ और ओएसडी को लेकर भी सवाल उठाए। गहलोत से आरोपों का प्रमाण देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार चौबीस घंटे राजनीति करने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करने में विश्वास रखती है।


यह भी पढें- राजस्थान: न सोना, न चांदी... फिर भी कीमत लाखों में! जयपुर की 9 ग्राम मिठाई 1,111 रुपये की

मदन राठौड़ बोले- सत्ता के लिए तड़प रहा विपक्ष

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता के लिए उसी तरह तड़प रहा है, जैसे पानी के बिना मछली। उनके मुताबिक विपक्ष अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहता है।

राठौड़ ने दिल्ली में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर ऐसे लोगों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया, जो उनके अनुसार राम और राष्ट्र का अपमान करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और संसद में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाए।

मंच पर दो बार भूले मदन राठौड़ का नाम

सभा के दौरान एक हल्का-फुल्का वाकया भी हुआ। स्वागत भाषण दे रहीं सांसद मंजू शर्मा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का नाम लेना भूल गईं। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि वह परिवार के मुखिया का नाम लेना भूल गई थीं। इस पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री, रेल मंत्री और अन्य नेता हंसने लगे।

इसके बाद प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया भी अपने संबोधन में मदन राठौड़ का नाम लेना भूल गए। उन्होंने अपनी चूक स्वीकार करते हुए मजाक में कहा कि माफी चाहूंगा, मैंने भी प्रदेश अध्यक्ष का नाम छोड़ दिया, क्योंकि सूची उन्होंने ही बनाई है और उसमें अपना नाम नहीं लिखा।

न्यूगेट से त्रिपोलिया गेट तक निकली पदयात्रा

रामलीला मैदान में सभा के बाद अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मदन राठौड़ और अन्य बीजेपी नेता पदयात्रा के लिए निकले। यात्रा न्यूगेट से शुरू होकर त्रिपोलिया गेट तक निकाली गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे ले रखे थे। इस दौरान 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ', 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' और 'जनादेश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारे लगाए गए।

सभा में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, बीजेपी नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जयपुर मेयर सुनील कोठारी सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed