फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra Update Rahul Gandhi in Banswara Announced Jobs for 30 Lakh Youth Law Against Paper Leak

Bharat Jodo Nyay Yatra: '30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, पेपर लीक पर बनाएंगे कानून', बांसवाड़ा में राहुल का वादा

Thu, 07 Mar 2024 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Mar 2024 03:15 PM IST
सार

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान उन्होंने यहां एक कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार केंद्र में आती है तो हम 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Update Rahul Gandhi in Banswara Announced Jobs for 30 Lakh Youth Law Against Paper Leak
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवा कुली का काम कर रहा था। उसने मुझे बताया कि मैं एक सिविल इंजीनियर हूं और कुली का काम कर रहा हूं। आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि सरकार में आने के बाद पहला काम होगा वंचितों को 30 लाख नौकरी देना।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे घोषणापत्र में एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की है। आज भारत में दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की आबादी का लगभग 90% हिस्सा हैं, लेकिन अगर हम संस्थानों और बजट को देखें तो इन लोगों की कोई भागीदारी नहीं है। हमारे देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं और जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो क्या आपने उनका चेहरा टेलीविजन पर देखा?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा भाजपा पर निशाना
बता दें कि इससे पहले जनसभा में राहुल का हल देकर स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा केवल मेवा खाने के लिए बैठी है।


जातिगत जनगणना से सामने आएगा कि कैसे ठगा जा रहा है
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के गरीबों को चोट लग रही है। इनका एक्स-रे करवा दो और बाद में मैं एमआरआई भी करवाऊंगा, सारी जानकारी निकाल दूंगा कि देश की बड़ी संस्थाओं में कितने आदिवासी और दलित हैं। देश के 10 लोगों में से 9 आप में से हैं, लेकिन आप सभी के रास्ते बंद कर दिए गए। आपकी जेब का पैसा 5 प्रतिशत लोग जो देश को चलाते हैं, उनकी जेब में जाता है। जातिगत जनगणना से ये सब सामने आ जाएगा और 90 प्रतिशत लोगों को पता चल जाएगा कि हमें कैसे ठगा जा रहा है।

खरगे का भाजपा पर निशाना, ये केवल मेवा खाने बैठे हैं
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये सुबह से लेकर शाम तक एक ही बात करते है, परिवारवाद। हर मीटिंग में परिवार वाद ही होता है। आपने जो काम किया है उसे बताओ। कहीं भी जाकर कुछ भी बोलकर समाज को बांटते हैं। जब वहां से निकलकर आते हैं तो आदिवासियों, गरीब और दलितों पर अत्याचार करते हैं। क्या इसलिए लोगों ने आपको देश की गद्दी पर बैठाया। आपको देश के लोगों की सुरक्षा करना है और आप टिप्पणी करते हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed