फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Beniwal met the family members of the deceased policeman in Jaipur

Jaipur: दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों से बेनीवाल ने की मुलाकात, BJP को घेरा; बोले- दलितों को अलग नजरिए से देखते

Tue, 27 Aug 2024 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 02:52 PM IST
सार

Jaipur: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल की मूर्ति के बाहर दिवंगत पुलिसकर्मी बाबूलाल बैरवा के परिजनों द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Beniwal met the family members of the deceased policeman in Jaipur
धरनास्थल पर हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में धरने पर बैठे दिवंगत पुलिसकर्मी बाबूलाल बैरवा के परिजनों से सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की। इस दौरान बेनीवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी दलितों को अलग नजरिए से देखती है, जो ठीक नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में बाबूलाल बैरवा ने तमाम बातों को लिखा था, लेकिन सरकार ने किसी के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया जिससे यह इंगित होता है कि एक दलित पुलिस कार्मिक की मृत्यु से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय बैरवा के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए प्रदेश का दलित और ओबीसी समाज राजधानी की सड़क पर बैठा है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी न्याय की लड़ाई में आंदोलित परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिवंगत पुलिस कार्मिक ने न्याय की उम्मीद में जिनका नाम लिखा वो लोग भी आज खामोश बैठे है। 


जल्द होगी आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच
बता दें कि हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा आत्महत्या प्रकरण कि जल्द सीबीआई जांच होगी। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को  सीबीआई जांच की पत्रावली भेजी है। गौरतलब है कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में सीबीआई जांच करवाने की बात लिखी थी। ऐसे में अपने महकमे से जुड़े व्यक्ति की राजस्थान पुलिस अंतिम इच्छा को पूरा कर रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिजन और प्रदर्शनकारी सीबीआई जांच से मुकरे हैं। इधर, परिजन मृतक के मोबाइल का पासवर्ड भी नहीं बता रहे हैं।

ये मिलेंगे फायदे
बाबूलाल बैरवा प्रकरण के अनुसंधान के लिए एक एसआईटी टीम जो दिनेश एम. एन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) के नेतृत्व में गठित की जायेगी। वहीं, पुलिस विभाग की तरफ से स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग की प्रक्रिया आज ही शुरू कर दी जायेगी एवं एक महीने के अन्दर पूर्ण कर ली जायेगी। इसके साथ ही बाबूलाल बैरवा के सेवा परिलाभ जो लगभग 55 लाख रूपये हैं एवं पेंशन आदि की सेवा तुरंत शुरू करवायी जायेगी। वहीं बाबूलाल बैरवा के पुत्र तनुज गोठवाल को शीघ्रताशीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जायेगी, साथ ही बाबूलाल बैरवा की पुत्री को जयपुर में ही संविदा पर शीघ्र ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी। बाबूलाल बैरवा की पुत्री साक्षी गोठवाल (23) को पुलिस परिवार के द्वारा गोद लिया जायेगा। इनकी शिक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी पुलिस विभाग द्वारा वहन की जावेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed