फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Beawar: Criminal Tejpal brutally beat up dumper driver by hanging him from JCB, sprinkled salt-water on wounds

Crime: हिस्ट्रीशीटर तेजपाल ने डंपर चालक को JCB से लटकाकर बेरहमी से पीटा, जख्मों पर नमक-पानी भी छिड़का; जानें

Sat, 24 May 2025 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 May 2025 03:30 PM IST
सार

Jaipur News: घटना को लेकर गांव वालों का कहना है कि तेजपाल सिंह का क्षेत्र में जबरदस्त खौफ है। कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता। अब जब यह मामला सामने आया है और वीडियो भी वायरल हो चुका है, तब भी पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
Beawar: Criminal Tejpal brutally beat up dumper driver by hanging him from JCB, sprinkled salt-water on wounds
डंपर चालक को जेसीबी से लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

राजस्थान के ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि यह भी बताया है कि कैसे कुछ अपराधी पुलिस और प्रशासन के ऊपर हावी हो चुके हैं। गुड़िया गांव में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत द्वारा एक डंपर चालक को जेसीबी से लटकाकर घंटों तक अमानवीय रूप से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्थानीय थाना प्रभारी को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sirohi News: गर्मी का कहर! ठंडी जगह की तलाश में शहर पहुंचे सांप, आबूरोड में चार कोबरा समेत 12 सांप पकड़े गए
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डीजल चोरी के शक से जुड़ा है। लेकिन जिस तरह से चालक को प्रताड़ित किया गया, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। आरोपी तेजपाल सिंह ने पहले डंपर चालक को अपने फार्म हाउस पर बुलाया, फिर उसे जंजीरों से जेसीबी में बांधकर लटका दिया। इसके बाद करीब दो से तीन घंटे तक लगातार उसकी बर्बरता से पिटाई की गई। इस दौरान पीड़ित के शरीर पर पानी और नमक भी छिड़का गया, जिससे उसे और अधिक दर्द हो। इस अमानवीय मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
गौरतलब है कि तेजपाल सिंह कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना और गंभीर है। वह बजरी के अवैध खनन, जबरन वसूली, मारपीट, धमकी, और सरकारी काम में बाधा जैसे कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले उसका एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पुलिस थाने में बैठकर खुद पूछताछ करता नजर आया था। मानो वह खुद ही कोई अफसर हो। यह दर्शाता है कि कैसे वह पुलिस तंत्र को भी प्रभावित करता रहा है।

 
गांव वालों का कहना है कि तेजपाल सिंह का क्षेत्र में जबरदस्त खौफ है। कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता। अब जब यह मामला सामने आया है और वीडियो भी वायरल हो चुका है, तब भी पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। थाना प्रभारी की इस मामले से अनभिज्ञता यह दर्शाती है कि या तो उन्हें सूचना नहीं दी गई या जानबूझकर मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: हिरण शिकारियों की सूचना पर जंगल जा रहे चार की मौके पर मौत,ट्रक से टकराया वाहन
 
इस घटना के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि पुलिस अधिकारियों की भूमिका क्या रही और क्यों इतनी गंभीर जानकारी थाने तक नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed