फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Bolero of wildlife lovers collided with a truck four died on the spot

Jaisalmer News: हिरण शिकारियों की सूचना पर जंगल जा रहे चार की मौके पर मौत,ट्रक से टकराया वाहन

Sat, 24 May 2025 02:41 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क अमरउजाला जैसलमेर
न्यूज डेस्क अमरउजाला जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 02:41 PM IST
सार

हिरण के शिकार की सूचना मिलने पर उसे रोकने के लिए जैसलमेर के राधेश्याम पेमानी वाहन से जंगल की तरफ जा रहे थे। तब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत मौके पर हो गई। 

विज्ञापन
Bolero of wildlife lovers collided with a truck four died on the spot
जैसलमेर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर जिले के लाठी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में  वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम पेमानी और उनके तीन साथियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इससे पूरे जिले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राधेश्याम पेमानी को हिरण के शिकार होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर वो जंगल की तरफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार  जैसलमेर जिले के धोलिया गांव निवासी राधेश्याम पेमानी को  लाठी क्षेत्र के जंगलों में हिरण शिकार की सूचना मिली थी। राधेश्याम पेमानी वन्य जीवों के संरक्षण के लिए समर्पित कार्यकर्ता थे, जो वर्षों से वन्य जीवों को बचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने सहयोगी श्याम प्रसाद विश्नोई, कंवराज सिंह भादरिया और वन विभाग में कार्यरत कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी के साथ तुरंत बोलेरो वाहन में लाठी की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-फिल्मी अंदाज में रची धोखाधड़ी, 12 टन तेल बेचकर टैंकर नाले में पलटाया, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ये लोग लाठी गांव के पास स्थित गैस एजेंसी के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रॉला (भारी ट्रक) से उनकी बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सभी लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए।


पुलिस के अनुसार लाठी थाना का बल और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। लाठी थानाधिकारी राजेंद्र खदाव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बोलेरो इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी।शवों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से पोकरण के राजकीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें-सिवाना में सोना-चांदी व्यापारी पर जानलेवा हमला, पहले कार को मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से पीटा


मृतक राधेश्याम पेमानी जैसलमेर जिले में वन्य जीव प्रेम और संरक्षण के प्रतीक माने जाते थे। उन्होंने न केवल हिरणों और अन्य वन्य जीवों की रक्षा के लिए कई बार जान जोखिम में डाली, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता फैलाकर अनेक लोगों को वन्य जीव संरक्षण से जोड़ा।राधेश्याम को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला प्रशासन समेत कई सामाजिक व पर्यावरण संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed